बिहार और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने भी पीएम को टीके लगने के बाद ली COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना डोज ली। उसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को निशाने साधा और विपक्ष को भी वैक्सीन लगवाने को कहा। पीएम मोदी के बाद बिहार और ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। वैक्सीनेशन का दूसरा फेज सोमवार यानी 1 मार्च से शुरू हो गया है। इस फेज में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा। इसी कड़ी में वैक्सीनेशन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना डोज ली। उसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को निशाने साधा और विपक्ष को भी वैक्सीन लगवाने को कहा। वहीं, पीएम मोदी के बाद बिहार और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने भी वैक्सीन लगवाई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना में COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। संयोगवश, आज मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है। इससे पहले दिन में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और राज्य के विकास के लिए कई उपाय करने को उनकी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'बिहार के सीएम नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में, बिहार में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई उपाय कर रही है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हूं।'
Bihar: Chief Minister Nitish Kumar took his first dose of #COVID19Vaccine today in Patna. pic.twitter.com/G9r3FvLESf
— ANI (@ANI) March 1, 2021
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी सोमवार को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। पटनायक ने ट्वीट किया, 'यह साझा करते हुए खुश हुं कि मैंने आज अपनी COVID19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रति आभारी हैं कि लोगों को टीके वितरित करने के लिए उन्होंने तेजी से काम किया।'
Happy to share that I took my first dose of #COVID19 vaccine today. Grateful to our scientists, health workers for their race against time to deliver the vaccines to people.
Appeal to all eligible people to come forward and get vaccinated for a #CovidFreeOdisha. pic.twitter.com/aqqKSeb2ME
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) March 1, 2021
पीएम मोदी को सोमवार सुबह एम्स दिल्ली में वैक्सीन दी गई थी। पीएम को COVAXIN की एक खुराक दी गई जिसे जैव प्रौद्योगिकी फर्म भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।
बता दें कि वैक्सीनेशन के दूसरा फेज में 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा निजी अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा जो 10 हजार सरकारी केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएंगे उनको मुफ्त टीका लगेगा और जो निजी अस्पताल में लगावाएंगे उनको शुल्क देना होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।