Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cabinet Reshuffle: जगनमोहन सरकार में होगा बड़ा फेरबदल, कई मंत्री देंगे इस्तीफा, जल्द होगा नए मंत्रिमंडल का गठन

    By Mohd FaisalEdited By:
    Updated: Thu, 07 Apr 2022 10:52 AM (IST)

    Cabinet Reshuffle आंध्र प्रदेश की जगनमोहन सरकार में बड़ा फेरबदल होने वाला है। जगनमोहन सरकार में शामिल कई मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस्तीफा देने वाले मंत्रियों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं।

    Hero Image
    जगनमोहन सरकार में होगा बड़ा फेरबदल (फोटो: एएनआइ)

    अमरावती, एएनआइ। आंध्र प्रदेश सरकार में कैबिनेट के कई मंत्रियों के 9 या 11 अप्रैल को इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश कैबिनेट के कई मंत्री 9 या 11 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आज इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की अंतिम सूची राज्यपाल को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों के आज ही इस्तीफा देने की संभावना है। वर्तमान कैबिनेट से केवल 4 मंत्री ही पद पर बने रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक दिन पहले ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। उन्होंने राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की थी।

    आपको बता दें कि वर्तमान मंत्रिमंडल में मौजूद सभी मंत्रियों ने 8 जून 2019 को शपथ ली थी। जगनमोहन सरकार में ये अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल होगा।