Move to Jagran APP

आज की सबसे बड़ी खबर: विपक्ष की गोलबंदी में चित हुई भाजपा, कैराना में RLD को मिली जीत

लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर गुरुवार को वोटों की गिनती हुई। बिहार के जोकीहाट में राजद की तो यूपी की नूरपुर सीट पर सपा का कब्जा।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 07:47 AM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 07:12 PM (IST)
आज की सबसे बड़ी खबर: विपक्ष की गोलबंदी में चित हुई भाजपा, कैराना में RLD को मिली जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं।उपचुनाव के नतीजों को साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। यह भाजपा और महागठंबधन के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इन उपचुनावों के परिणाम भविष्य के नतीजे तय करेंगे।
बता दें उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया व पालघर और नागालैंड की एक लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ था। कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव को काफी अहम माना जा रहा था। यहां विपक्षी दलों की एकता के कारण भाजपा को झटका लगा है। आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 44618 वोट के अंतर से हराया। बता दें कि भाजपा को हराने के लिए यहां सभी प्रमुख विपक्षी दल एक-दूसरे के साथ आ गए थे। सीधे कहा जाए तो कैराना में प्रमुख मुकाबला भाजपा और महागठबंधन के बीच था। 

loksabha election banner

किस सीट पर किसकी जीत
-
कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराया।
- पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत
- पंजाब : शाहकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा। कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी की जीत।
- केरल की चेंगन्नूर विधानसभा सीट पर सीपीआइ (एम) के सजी चेरियन की जीत। विरोधी को 20,956 वोटों से हराया।
- झारखंड उपचुनाव : सिल्ली  से झामुमो की सीमा देवी की जीत। 


- बिहार : जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव- 41,225 वोट से राजद ने जीत दर्ज की।
- उत्तरप्रदेश : नूरपुर विधानसभा उपचुनाव- समाजवादी प्रत्याशी नईमुल हसन 5678 वोटों से जीते। भाजपा को मिले 89188 और सपा को मिले वोट 94866।


- कर्नाटक : राजराजेश्वरी नगर विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा। 41162 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी मुनीरतना की जीत।
-  मेघालय में अम्‍पाती विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार मियानी डी शिरा की जीत।

LIVE अपडेट्स :
- मृगांका सिंह - केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बहुत काम किया है, लेकिन हम जनता तक इस बात को पहुंचा नहीं पाए।
- कर्नाटक : आरआर नगर उपचुनाव-  कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने कहा, 'हम आरआर नगर सीट बड़े अंतर से जीत रहे हैं। बेंगलुरु के लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है।'

- पंजाब : शाहकोट विधानसभा उपचुनाव- अकाली दल के प्रत्याशी नायब सिंह कोहाड़ ने इवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

- कांग्रेस कार्यकर्ता बेंगलुरू में जश्न मनाते हुए।

- प.बंगाल: महेशतला सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्‍मीदवार दुलाल दास को बढ़त

कैराना में भाजपा बनाम विपक्ष
लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर रही है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष यहां एकजुट हो गया। कैराना लोकसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों में से एक लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद को समर्थन देने के बाद चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी थे। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में था।
बता दें कि कैराना लोकसभा सीट भाजपा के सांसद हुकुम सिंह के इसी साल फरवरी में बीमारी के चलते हुए निधन की वजह से खाली हुई थी। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह जीते थे।

कैराना उपचुनाव का परिणाम LIVE देखने के लिए यहां क्लिक करें

नूरपुर उपचुनाव का परिणा LIVE देखने के लिए यहां क्लिक करें

कैराना- भंडारा गोंडिया सीट पर हुआ पुनर्मतदान

वहीं, कैराना के 73 पोलिंग बूथों पर बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक हुए पुनर्मतदान में 61 फीसद वोट पड़े। बुधवार को भी चार वीवीपैट व एक इवीएम खराब हो गई। इन्हें बदलकर चुनाव कराया गया। गौरतलब है कि सोमवार को उक्त दोनों सीटों पर मतदान के दौरान कई स्थानों पर वीवीपैट खराब होने से मतदान प्रभावित रहा। निर्वाचन आयोग ने दो घंटे से अधिक समय मतदान बाधित रहने वाले बूथों पर फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया था। इसी के तहत बुधवार को कैराना के 73 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। जबकि महाराष्ट्र की भंडारा-गोंडिया लोकसभा सीट के 49 पोलिंग बूथों पर भी पुनर्मतदान संपन्न हुआ। यहां शाम पांच बजे तक 45 फीसद मत पड़े थे। मतदान के दौरान किरी भी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई। 

भविष्‍य में गठबंधन की तस्‍वीर तय करेगा महाराष्ट्र उपचुनाव
उधर, महाराष्ट्र में भंडारा-गोंदिया और पालघर दोनों सीटों पर सभी चार बड़ी पार्टियां कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी उपचुनाव के लिए पूरा दम लगाए हुए थे। इन उपचुनाव के नतीजों का असर भविष्य में देखने को मिल सकता है। भाजपा के दिवंगत सांसद चिंतामण वनगा के निधन के कारण पालघर सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जबकि भंडारा-गोंदिया से भाजपा सांसद नाना पाटोले संसद और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देकर इस वर्ष की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस वजह से यह सीट खाली हुई थी।
पालघर सीट पर शिवसेना ने भाजपा के दिवंगत सांसद चिंतामण वनगा के बेटे श्रीनिवास वनगा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र गावित को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के दामोदर शिन्गाड़ा और बहुजन विकास अघाड़ी के बलिराम जाधव ने मुकाबला दिलचस्‍प बना दिया है। बलिराम जाधव 2009 में यह सीट जीत चुके हैं।

क्यों आई उपचुनाव की नौबत?
नगालैंड
नगालैंड में लोकसभा की एकमात्र सीट पर उपचुनाव हुआ। यह सीट फरवरी में नैशनलिस्ट डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफ्यू रियो के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण खाली हो गई थी। रियो अब प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में महेशताला विधानसभा सीट पर तृणमूल ने दुलाल दास को उतारा है। उनकी पत्नी व विधायक कस्तूरी दास के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ।

उत्तराखंड
उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन के कारण खाली हुई।

झारखंड
झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट विधायक अमित महतो को अयोग्य घोषित करने के बाद खाली हो गई थी। अमित को गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह के साथ कोयला चोरी के एक पुराने मामले में सजा होने पर अयोग्य घोषित किया गया था।

बिहार
बिहार में अररिया जिले की जोकीहाट विधानसभा सीट जेडीयू विधायक सरफराज आलम के इस्तीफा देने के चलते खाली हुई थी। साल की शुरुआत में आलम अरनिया लोकसभा सीट के लिए आरजेडी के टिकट पर चुनकर आए। नीतीश के लिए इसे बचाना और भी जरूरी इसलिए हो जाता है क्योंकि यहां मिली हार-जीत का सीधा असर 2019 के लोकसभा चुनावों में देखने को मिल सकता है।

केरल
इस साल जनवरी में सीपीआइ (एम) विधायक केके रामचंद्रन नायर के निधन के बाद केरल के चेंगनूर में उपचुनाव हुआ।

मेघालय
मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के अंपाती सीट छोड़ने के कारण यहां उपचुनाव हुआ।

इन सीटों पर हुए उपचुनावों 

-उप्र की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट

-बिहार की जोकीहाट विस

-झारखंड की सिल्ली व गोमिया विस सीट

-उत्तराखंड की थराली विस सीट

-पश्चिम बंगाल की महेशतला विस सीट

-महाराष्ट्र की दो लोस सीटों पालघर और भंडारा-गोंडिया

-नगालैंड लोकसभा सीट

-पंजाब की शाहकोट विस।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.