Move to Jagran APP

संयुक्त विपक्ष की तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा सीट भाजपा से छीनी

कैराना लोकसभा उपचुनाव : संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 28वें चक्र की गणना के बाद 44681 मत से विजेता घोषित किया गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 10:47 AM (IST)
संयुक्त विपक्ष की तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा सीट भाजपा से छीनी

शामली (जेएनएन)। संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा की एक और सीट छीन ली है। गोरखपुर तथा फूलपुर के बाद अब भाजपा के हाथ से कैराना लोकसभा सीट भी निकल गई है। संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 28वें चक्र की गणना के बाद 44681 मत से विजेता घोषित किया गया।

loksabha election banner

कैराना लोकसभा सीट पर आज संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई कैराना लोकसभा सीट पर उनकी बेटी भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को शिकस्त दी। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के क्षेत्र गोरखपुर और फूलपुर में हार के बाद भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी। पार्टी कैराना में अपनी साख बचाने के लिए पूरा दमखम लगा रही थी, लेकिन संयुक्त विपक्ष की ताकत भाजपा पर भारी पड़ गई। यहां पर शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह ने बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन आगे हो गई।

कैराना लोकसभा उपचुनाव 

कुल वोट --938742

RLD--481182

BJP--436564

RLD--44618 से विजय 

28 राउंड  का फाईनल 

RLD---481182

BJP---436564

RLD---  44618 आगे

27 राउंड  का फाईनल 

RLD---478345

BJP---432328

RLD---  46017 आगे

26 राउंड  का फाईनल 

RLD---472586

BJP---427422

RLD---  45164 आगे

कैराना में 21  राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 42453 से आगे। 20 राउंड के बाद तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 49291 से आगे। 19  राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 45311 से आगे। कैराना में 18 राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्‍सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 43631 से आगे। 17  राउंड के बाद तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 39401 से आगे । 16 राउंड के बाद तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 57022 से आगे। 14 राउंड के बाद तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 42068 से आगे। आठवें चक्र में तबस्सुम हसन ने 19923 मत की बढ़त बना ली । रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने सातवें चक्र में 13,962 तथा छठें चक्र में 16209 मत की बढ़त बना ली थी।

कैराना लोकसभा सीट के तहत शामली जिले की थानाभवन, कैराना और शामली विधानसभा सीटों के अलावा सहारनपुर जिले की गंगोह और नकुड़ विधानसभा सीटें आती हैं। क्षेत्र में करीब 17 लाख मतदाता हैं। जिनमें मुस्लिम, जाट और दलितों की काफी संख्या है। अमूमन जाट आरएलडी के पारंपरिक वोटर माने जाते हैं, लेकिन भाजपा ने इसमें सेंधमारी कर दी । 2014 में पार्टी को यहां पर अच्छा वोट मिला था। 

भाजपा को मंत्रियों के क्षेत्र में मिली हार

भाजपा भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को कैराना में अपने विधानसभा क्षेत्र में भी हार मिली है। शामली जिले में थाना भवन से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। थाना भवन से प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा विधायक हैं। शामली में भाजपा को कैराना तथा शामली विधानसभा में जीत मिली है। सहारनपुर में इस लोकसभा के दोनों क्षेत्र में पार्टी को शिकस्त मिली है। नकुड़ से भाजपा 28117 वोट से हारी है, जहां से योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी विधायक हैं। गंगोह में भाजपा को 12,263 मत से पराजय मिली।

कैराना में सत्य की जीत

कैराना में इस उप चुनाव में बड़ी बढ़त बना चुकीं राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने कहा कि यह सत्य की जीत है। उन्होंने कहा कि मैंने यहां पर जो भी कहा है, उसी बात पर अडिग हूं। उन्होंने कहा कि यहां पर काफी साजिश भी हुई, लेकिन सत्य तो फिर सत्य रहता है। तबस्सुम हसन ने कहा कि हम नहीं चाहते कि भविष्य में अब ईवीएम से कोई भी चुनाव हो। कैराना में यह जीत 2019 में गठबंधन की जीत की राह तय करेगी। 

कैराना लोकसभा उपचुनाव में पांचवें चरण की मतगणना के बाद राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने 18,165 मत की बढ़त बना ली । हसन को 1,13,742 तथा भाजपा की मृगांका सिंह को 95,557 मत मिले हैं। कैराना में तीन चक्र की मतगणना में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह पर 14481 मत की बढ़त बना ली । तबस्सुम को 75,503  तथा मृगांका सिंह को 61,022 मत मिले। सहारनपुर की नकुड़ तथा गंगोह विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी लगातार बढ़त पर । दो चक्र की मतगणना में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह पर 7049 मत की बढ़त बना ली। तबस्सुम हमन को 34,184 तथा मृगांका सिंह को 27,135 मत मिले।  

कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद सत्ताधारी दल भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी।

यहां पर भी भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह के खिलाफ पांच दलों ने मिलकर एक महागठबंधन तैयार किया। बसपा से पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की पत्नी तबस्सुम हसन को महागठबंधन से यहां पर साझा उम्मीदवार के रूप में उतारा । इनके अलावा 11 और प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा की तबस्सुम हसन राष्ट्रीय लोकदल के सिंबल पर मैदान में हैं। उनको बसपा, कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.