Move to Jagran APP

By Elections : नूरपुर में समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन के सिर जीत का सेहरा

नईम उल हसन ने अवनी सिंह को कड़े संघर्ष में 5678 मत से शिकस्त दी। नईम को यहां पर कांग्रेस के साथ बसपा, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल तथा वाम दलों का सहयोग मिला था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 10:48 AM (IST)
By Elections : नूरपुर में समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन के सिर जीत का सेहरा

बिजनौर (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने भाजपा के कई विरोधी दल का समर्थन का लाभ लेते हुए नूरपुर विधानसभा के उप चुनाव में जीत दर्ज की। नईम ने भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह को शिकस्त दी। लोकेंद्र सिंह ने 2017 में नईमुल हसन के ही हराकर विधानसभा का सफर पूरा किया था। 

loksabha election banner

नईम उल हसन ने अवनी सिंह को कड़े संघर्ष में 5678 मत से शिकस्त दी। सपा के नईम उल हसन को 94866 तथा भाजपा की अवनी सिंह को 89188 वोट मिले हैं। नईम को यहां पर कांग्रेस के साथ बसपा, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल तथा वाम दलों का सहयोग मिला था। 22वें चक्र तक समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन ने 10,550 वोट की बढ़त बना ली थी। नईम उल हसन को 85020 तथा भाजपा की अवनी सिंह को 74770 वोट मिले। बिजनौर के नूरपुर में पहले चक्र से ही बढ़त बनाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने 15वें चक्र में भी बढ़त बरकरार रखी।

उपचुनाव में लोकेंद्र सिंह की पत्नी अवनी सिंह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकीं। मतगणना के दौरान शुरू से ही नईमुल हसन ने बढ़त बनाए रखी थी. हालांकि कई बार ऐसा लगा कि अवनी सिंह आगे निकल जाएंगीं, लेकिन नईमुल हसन ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। 25 राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी को 94,476 मत मिले, वहीं बीजेपी प्रत्याशी अवनी सिंह 88,205 वोट ही जुटा सकीं। 

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोकेंद्र सिंह को 79 हजार वोट प्राप्त हुये थे, जबकि एसपी के नईमुल हसन को 66 हजार 436 वोट मिले थे।

7 चक्र में नईम उल हसन(सपा) 8741 मत से आगे। छह चक्र की गणना के बाद नईम उल हसन 9242 मत से आगे । यहां पर समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन ने बैलट पेपर के बाद शुरु पहले चक्र की गिनती में ही 1200 मत की बढ़त बना ली थी। 

5 राउंड में समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन - 3620 वोट, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह - 2494 वोट। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह हैं। यह सीट उनके पति लोकेंद्र प्रताप सिंह चौहान के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद खाली हो गई थी। सपा ने पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे नईमुल हसन पर एक बार फिर भरोसा किया है। आरएलडी, कांग्रेस और बसपा उन्हें समर्थन कर रही है। यहां पर 28 मई को मतदान हुआ था। यहां 61 फीसदी वोट डाले गए थे। इस सीट पर 10 उम्मीदवार हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह और सपा के नईम उल हसन के बीच सीधी टक्कर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.