Bypoll Results 2023 Updates: भाजपा ने छह राज्यों की तीन सीटों पर दर्ज की जीत, बंगाल और झारखंड में लगा तगड़ा झटका; घोसी सीट सपा के खाते में
Bypoll Election Results 2023: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। इसमें यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, केरल की पुथुपल्ली, बंगाल की धुपगुड़ी, त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर और झारखंड की डुमरी सीट शामिल है। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पढ़ें पल-पल का अपडेट...

By Election Results 2023: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम (Bypoll Result) आज घोषित किए जा रहे हैं। इन छह राज्यों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), केरल (Kerala), बंगाल (Bengal), झारखंड (Jharkhand) और त्रिपुरा (Tripura) की विधानसभा सीटें शामिल हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने तीन, कांग्रेस-टीएमसी और झामुमो ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। यूपी को घोसी सीट पर सपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पढ़ें उपचुनाव के परिणाम की पल-पल की अपडेट...
Bypoll Results 2023 Updates...
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42 हजार से भी ज्यादा मतों से करारी शिकस्त दी।
घोसी उपचुनाव के लिए मतों की गिनती का काम जारी है। अब तक 34 में से 30 दौर की मतगणना खत्म हो चुकी है। 30वें दौर की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी उम्मीदवार सुधाकर सिंह अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से 37247 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Ghosi Bypoll Result: घोसी विधानसभा उपचुनाव में अबतक 25 राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। सपा उम्मीदवार 97 हजार 544 मत मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 63 हजार 772 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह करीब 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
Ghosi Bypoll Result : 88701 मत - सुधाकर सिंह (सपा)
60712 मत- दारा सिंह चौहान (भाजपा)
नोटा : 1275
23वें राउंड में 27989 मत से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
Dhupguri Assembly by-polls Results: धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी की जीत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर बंगाल पूरी तरह से हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सीट थी और पार्टी ने जीत हासिल की, इसलिए में यहां के लोगों को बधाई देता हूं। ममता ने कहा कि यहां भाजपा हारी और इंडिया गठबंधन की जीत हुई है।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 14 राउंड की मतगणना के बाद 2405 मतों से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को हराया। पार्वती को 33247 मत मिले, जबकि बसंत कुमार को 30842 वोट मिले। नोटा का बटन 1257 लोगों ने दबाया।
मऊ की घोसी सीट से 21वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 24802 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 81274 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 56472 वोट मिले हैं।
झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को हराया है। बेबी देवी की जीत पर झामुमो समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जीत पर उन्हें बधाई दी है।
यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट पर हुए उपचुनाव में सपा को जीत मिलती दिख रही है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अपनी बढ़त भाजपा के दारा सिंह चौहान पर बरकरार रखी है। इससे शिवपाल सिंह यादव काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के साथ एक फोटो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद।
झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को हराया।
झारखंड की डुमरी सीट पर 20 राउंड की मतगणना के बाद झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 10505 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 82682 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 72177 मत मिले हैं।
यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट पर 17वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है। वे दारा सिंह चौहान से 22 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान को 43784 मत मिले हैं, जबकि सुधाकर सिंह को 66707 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी 22923 वोट से आगे चल रहे हैं।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा ने तीन सीटों (त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट), जबकि कांग्रेस ने केरल की एक सीट (पुथुपल्ली सीट) पर जीत दर्ज की है। वहीं, बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर टीएमसी प्रत्याशी ने बाजी मारी है। यूपी की घोसी सीट पर सपा, जबकि झारखंड की डुमरी सीट पर झामुमो बढ़त बनाए हुए है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 37719 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 80144 मत मिले। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 42425 मत, जबकि भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6558 वोट मिले।
बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांटे की टक्कर में टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 4883 मतों से हराया।
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय आठवें राउंड की मतगणना के बाद 3866 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 83545 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 79679 वोट मिले हैं।
बंगाल के धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच रह गया है। कभी भाजपा उम्मीदवार तो कभी तृणमूल उम्मीदवार को बढ़त मिल रही है। सातवें राउंड के बाद तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र राय 2931 वोट से भाजपा उम्मीदवार तापसी राय से आगे हैं, जबकि वाम मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र राय मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा ने तीन सीटों (त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर) पर, जबकि कांग्रेस ने एक सीट (केरल की पुथुपल्ली) पर जीत दर्ज की है। यूपी की घोसी सीट पर सपा, झारखंड की डुमरी सीट पर झामुमो और बंगाल में टीएमसी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इन सभी सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव हुआ था।
झारखंड की डुमरी सीट पर 18 राउंड की मतणना के बाद झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 6536 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 72042 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 65506 मत मिले हैं।
मऊ की घोसी सीट से 14वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 19028 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 54963 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 35935 वोट मिले हैं।
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय सातवें राउंड की मतगणना के बाद 2931 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 72440 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 69509 वोट मिले हैं।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 13वें राउंड की मतगणना के बाद 2726 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 31411 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 28685 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1189 लोगों ने दबाया है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है।
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36667 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78649 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41982 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6486 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।
झारखंड की डुमरी सीट पर 10वें राउंड की मतणना के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 6946 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 39370 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 32424 मत मिले हैं।
मऊ की घोसी सीट से 12वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 182159 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 48202 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 29987 वोट मिले हैं।
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार तापसी राय से 3720 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 2259 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 27123 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 24864 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1060 लोगों ने दबाया है।
मऊ की घोसी सीट से दसवें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 12139 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 38635 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 26496 वोट मिले हैं। नोटा को 577 मत मिले हैं।
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय 354 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 39160 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 38806 वोट मिले हैं। वहीं, 574 मत नोटा को मिले हैं।
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36454 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78098 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41644 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6447 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।
झारखंड की डुमरी सीट से सातवें राउंड के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 1551 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 25557 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 24006 मत मिले हैं। वहीं, 1083 मत नोटा को मिले हैं।
डुमरी उपचुनाव में आठवें राउंड में बेबी देवी को 26794 वोट और एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी को 29633 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 2839 के अंतर से आगे हैं।
घोसी उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह को 34017 मत और भाजपा के दारा सिंह को 24675 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 9342 मत से आगे हैं।
त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिल चुकी है। यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 6885 वोटों से भाजपा के दारा सिंह से आगे है। वहीं, बंगाल में अब टीएमसी उम्मीदवार आगे हो गए हैं। डुमरी में जेएमएम, केरल में कांग्रेस और उत्तराखंड में भाजपा आगे है।
मऊ की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 6885 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 29030 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 22145 वोट मिले हैं। वहीं, 475 मत नोटा को मिले हैं।
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 31029 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 66112 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 35083 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 5537 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।
झारखंड की डुमरी सीट से सातवें राउंड की मतगणना के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 1551 आगे चल रही हैं। उन्हें 24006 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 25557 मत मिले हैं।
झारखंड की डुमरी सीट से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 2469 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 22772 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 20303 मत मिले हैं। वहीं, 948 मत नोटा को मिले हैं।
त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट भाजपा ने जीत ली है। धनपुर से भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने 18 हजार 871 मतों से माकपा उम्मीदवार कौशिक चंद्र को हराया। देबनाथ को 30017 मत मिले, जबकि कौशिक को 11146 वोट से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, बॉक्सानगर सीट से भाजपा प्रत्याशी तफज्जल हुसैन ने 30 हजार 237 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 34416 मत मिले, जबकि माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन को 3909 मत ही मिले।
झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 670 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 14661 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 13991 मत मिले हैं। नोटा का बटन 618 लोगों ने दबाया है।
मऊ की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 8557 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 22785 मत मिले हैं। वहीं, भाजपबा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 14228 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 351 लोगों ने दबाया है।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा चार सीटों पर आगे हैं, जबकि कांग्रेस, सपा और झामुमो एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। बंगाल में ममता बनर्जी को झटका लगा है। यहां की धुपगुड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार तापसी राय आगे चल रही हैं।
यूपी की घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 7019 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 18946 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 11927 मत मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि सात उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं। जन अधिकारी पार्टी के अफरोज आलम को 178, निर्दलीय उम्मीदवार प्रवेंद्र प्रताप सिंह को 178, रमेश पांडे को 106, पीस पार्टी के सनाउल्लाह को 116, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के मुन्नीलाल चौहान को 83 और आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के राजकुमार चौहान को 41 मत मिले हैं।
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार तापसी राय 1571 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 8899 मत मिले हैं। वहीं, टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय को 7328 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 221 लोगों ने दबाया है।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 1700 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 15253 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 13553 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 585 लोगों ने दबाया है।
बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार 2500 से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।
यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 4067 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 14286 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 10219 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 224 लोगों ने दबाया है।
झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी (Baby Devi) 1341 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 7313 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी (Yashoda Devi) को 5972 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 302 लोगों ने दबाया है।
बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस दूसरे और कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।
त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार तफज्जल हुसैन 25478 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 27751 मत मिले हैं। वहीं, माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन को 2273 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 263 लोगों ने दबाया है।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे है। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस तो यूपी की घोसी पर सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जिन सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे है, उसमें झारखंड की डुमरी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट शामिल है।
झारखंड की डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी 1265 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4134 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी रानी को 2859 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 144 लोगों ने दबाया है।
यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 1992 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 10334 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 8342 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 167 लोगों ने दबाया है।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 195 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4554 मत मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास को 4359 मत मिले हैं। नोटा का बटन 155 लोगों ने दबाया है।
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन (Chandy Oommen) 8398 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 17034 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थामस (Jaick C Thomas) को 8636, जबकि भाजपा उम्मीदवार लिगिन लाल (Ligin Lal) को 1609 मत मिले हैं। नोटा का बटन 66 लोगों ने दबाया है।
यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बढ़त बरकरार रखी है। वे भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से1372 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा को 6844, जबकि भाजपा को 5472 वोट मिले हैं।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन (Chandy Oommen), त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा के तफज्जल हुसैन (BJP candidate Tafajjal Hossain), यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार (Congress candidate Basant Kumar) आगे चल रहे हैं।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर आइएनडीआइए गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) आगे है, जबकि एक सीट पर भाजपा (BJP) को बढ़त मिली हुई है। जिन राज्यों में आइएनडीआइए गठबंधन आगे हैं, उसमें केरल की पुथुपल्ली (Puthupally), यूपी की घोसी (Ghosi) और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट (Bageshwar Seat) शामिल है। भाजपा त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट (Boxanagar Seat) पर आगे चल रही है।
घोसी में पहले चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 3203 वोट मिले हैं, जबकि सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह चौहान को 3381 मत मिले हैं। सुधाकर सिंह 178 वोट से आगे चल रहे हैं।
यूपी के मऊ की घोसी सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दारा सिंह चौहान से है।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 750 वोटों से आगे हैं। उनका सामना भाजपा की पार्वती दास से है।
यूपी की घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है। अब ईवीएम को खोला जा रहा है। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में हैं।
झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी सीट पर मतगणना साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे। यहां से झामुमो उम्मीदवार बेबी रानी और आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी चुनावी मैदान में हैं।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के बसंत कुमार से है।
यूपी की घोसी सीट पर पहला रूझान सामने आ गया है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह से आगे चल रहे हैं। यहां पांच सितंबर को मतदान हुआ था।
झारखंड की डुमरी सीट पर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी देवी और भाजपा-आजसू गठबंधन की यशोदा देवी के बीच मुकाबला है। मतगमा 14 टेबल पर 25 राउंड में की जाएगी। दोनों में से किसी भी जीत मिलती है तो विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।
घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती होगी। कुल 32 चरणों में मतगणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। मतगणना स्थल पर 14 टेबल बनाए गए हैं।
त्रिपुरा के सिपाहीजला में धनपुर और बॉक्सनगर में उपचुनावों की मतगणना को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दोनों विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।
घोसी उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। उससे पहले, यूपी के मऊ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के लिए एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।
यूपी की घोसी सीट पर मंगलवार (पांच सितंबर) को हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 49.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव हुए थे। आज वोटों की गिनती जारी है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच
बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर पांच सितंबर को 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की लड़ाई है।
झारखंड की डुमरी सीट पर 63.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पांच सितंबर यानी मंगलवार को वोट डाले गए
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव (By-election) हुआ। इन सीटों में यूपी की घोसी (Ghosi), बंगाल की धुपगुड़ी (dhupguri), केरल की पुथुपल्ली (Puthupally), झारखंड की डुमरी (Dumri), उत्तराखंड की बागेश्वर (Bageshwar), त्रिपुरा की धनपुर (Dhanpur) और बॉक्सानगर सीट (Boxanagar Seat) शामिल है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) और सपा के सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बीच मुकाबला है। घोसी सीट मऊ जिले के अंतर्गत आती है।
पांच सितंबर को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इसमें यूपी, उत्तराखंड, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा शामिल हैं।
