Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'RSS के सर्वे में खुलासा- भाजपा 200 सीटें भी नहीं जीतेगी', प्रियांक खरगे ने किया दावा; अमित शाह को क्यों बताया 'गलत सूचना मंत्री'

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 06 Apr 2024 03:30 PM (IST)

    कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।खरगे ने आगे कहा कि कुछ भाजपा नेता कह रहे हैं कि भाजपा राज्य में एक परिवार के कारण प्रदूषित है। कह रहे हैं कि वे मूल भाजपा को फिर से स्थापित करना चाहते हैं। क्या कांग्रेस ऐसा कह रहे हैं?

    Hero Image
    कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे का भाजपा को लेकर दावा (Image: ANI)

    पीटीआई, बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। वहीं,राज्य में आठ सीटें भी पार नहीं कर पाएगी। इसका दावा कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कर्नाटक को सूखा राहत के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें 'गलत सूचना मंत्री' होना चाहिए था।

    क्या कहता है RSS का आंतरिक सर्वेक्षण?

    खरगे ने दावा किया कि 'आरएसएस का आंतरिक सर्वेक्षण कहता है कि भाजपा 200 सीटें भी नहीं मिलेंगी। यह आरएसएस कह रहा है। राज्य में, वे आठ सीटें भी पार नहीं करेंगे। वे कैसे जीतेंगे, चौदह से पंद्रह सीटों पर भाजपा में आंतरिक लड़ाई है।' यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पार्टी को साफ करने की जरूरत के बारे में भी बोल रहे हैं।

    राज्य में एक परिवार के कारण प्रदूषित है भाजपा

    खरगे ने आगे कहा कि कुछ भाजपा नेता कह रहे हैं कि भाजपा राज्य में एक परिवार के कारण प्रदूषित है। वे कह रहे हैं कि वे मूल भाजपा को फिर से स्थापित करना चाहते हैं। क्या कांग्रेस ऐसा कह रहे हैं? नहीं, वे भाजपा कह रहा हैं। वे यह भी दावा कर रहे हैं कि बीजेपी में बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, सी टी रवि, अनंतकुमार हेगड़े, ईश्वरप्पा जैसे हिंदुत्व नेताओं के साथ अन्याय हो रहा है। वे खुद लड़ रहे हैं, कांग्रेस ने इसे नहीं बनाया है।”

    भाजपा आगामी संसदीय चुनाव में देश में 370 सीटें और समग्र रूप से एनडीए के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। राज्य में बीजेपी सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

    अमित शाह इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं?

    खरगे ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री (राहत की मांग) के साथ बैठक झूठ है? क्या आईएमसीटी (अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम) आकर यहां सर्वेक्षण कर रही है और रिपोर्ट प्रस्तुत कर रही है? क्या यह झूठ है? उन्होंने आगे पूछा कि क्या उसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बैठक करना और लिखित रूप से कर्नाटक के सूखा प्रबंधन प्रयासों की प्रशंसा करना झूठ है? यह क्या है? उन्होंने पूछा, अमित शाह इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं?

    'कृपया बताएं कि राज्य सरकार ने प्रस्ताव दिया है या नहीं?

    मंगलवार को बेंगलुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि कर्नाटक में सूखा है और राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने में तीन महीने की देरी की और आज केंद्र से सूखा राहत के लिए आवेदन उनके पास है। वे (कांग्रेस सरकार) अब इस पर राजनीति कर रहे हैं।

    मंत्री ने राज्य भाजपा प्रमुख बी वाई विजयेंद्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक से केंद्र सरकार द्वारा कर्नाटक के साथ हो रहे अन्याय के बारे में जवाब मांगा। खरगे ने पूछा कि 'कृपया बताएं कि राज्य सरकार ने प्रस्ताव दिया है या नहीं? 31 अक्टूबर की समय सीमा थी, लेकिन हमने 23 सितंबर दी। वह (शाह) कैसे झूठ बोल सकते हैं?'

    यह भी पढ़ें: 'लोकतंत्र खतरे में, संविधान बदलने की रची जा रही साजिश', जयपुर की रैली में भाजपा पर बरसीं सोनिया गांधी

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी, मौजूदा सांसद का कटा टिकट; पढ़ें पूरी सूची