विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka Elections: क्या JDS के साथ गठबंधन करेगी भाजपा? अमित शाह बोले- कर्नाटक में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

By Edited By: Amit Singh
Published: Sat, 31 Dec 2022 07:22 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस और जेडीएस दोनों ही पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

क्या कर्नाटक में JDS के साथ गठबंधन करेगी भारतीय जनता पार्टी ?
क्या कर्नाटक में JDS के साथ गठबंधन करेगी भारतीय जनता पार्टी ?

बेंगलुरु, एजेंसी। Karnataka Assembly Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को एक बार फिर से ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस और जेडीएस (JDS) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेडीएस के लोग अफवाह फैला रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके साथ गठबंधन करेगी लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। बेंगलुरु में बूथ अध्यक्षों और बूथ लेवल एजेंटों की एक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने यह बात कही।

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत बूथ अध्यक्षों और बूथ लेवल एजेंटों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा कर्नाटक में अकेले चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार का गठन करेगी।

5 राज्यों में भाजपा ने जीता चुनाव

कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता हासिल करना भ्रष्टाचार करने का एक तरीका है लेकिन हमारे लिए यह लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि 7 राज्यों के हालिया चुनाव में भाजपा ने 5 राज्यों में जीत दर्ज की। जबकि 6 राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया।

Karnataka : गृह मंत्री शाह का कांग्रेस-JDS पर प्रहार, बोले- दोनों पार्टियों ने भ्रष्टाचार कर रोकी प्रगति

शाह ने कांग्रेस-JDS को बताया था भ्रष्ट पार्टी

अमित शाह ने शुक्रवार को मांड्या में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेडीएस दोनों ही पार्टियों को परिवारवादी और भ्रष्टाचारी बताया था। उन्होंने कहा था कि हमने दोनों दलों की सरकार देखी है। जब कांग्रेस सत्ता में आती है तो कर्नाटक दिल्ली का एटीएम बन जाता है और जब जेडीएस आती है तो यह एक परिवार का एटीएम बन जाता है। इन दोनों पार्टियों ने बार-बार भ्रष्टाचार के माध्यम से कर्नाटक की प्रगति को रोका है।

राहुल गांधी बोले, "RSS-BJP को गुरु मानता हूं", असम के CM का पलटवार, "नागपुर में आपका स्वागत है"

PM Modi: हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- 2024 के आम चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी