Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया पर एक बार फिर छाए PM Modi, भाजपा का दावा- राहुल गांधी से निकले आगे

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 12:24 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंटरनेट मीडिया पोस्ट देखने वालों की संख्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहीं अधिक है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न आनलाइन मंचों पर अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि फेसबुक पर मोदी के अकाउंट को पिछले एक महीने में लगभग 57.89 लाख लोगों ने देखा।

    Hero Image
    इंटरनेट मीडिया पर राहुल गांधी से आगे हैं मोदी : भाजपा। फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की इंटरनेट मीडिया पोस्ट देखने वालों की संख्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहीं अधिक है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) से पहले विभिन्न आनलाइन मंचों पर अभियान शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी से आगे PM मोदी

    भाजपा सूत्रों ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि पहले ट्विटर के नाम से जाने जाने वाले 'एक्स' पर मोदी की विभिन्न पोस्ट को पिछले एक महीने में लगभग 79.90 लाख लोगों ने देखा है, जबकि राहुल गांधी हैंडल पर पोस्टों को लगभग 23.43 लाख लोगों ने देखा। उन्होंने कहा,

    पिछले तीन महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मोदी के अकाउंट पर आई विभिन्न पोस्ट को लगभग 2.77 करोड़ लोगों ने देखा जबकि इसी अवधि में राहुल के हैंडल पर लगभग 58.23 लाख व्यूज आए।

    PM मोदी के फेसबुक पर आए 57.89 लाख लोग

    भाजपा सूत्रों ने कहा कि फेसबुक पर मोदी के अकाउंट को पिछले एक महीने में लगभग 57.89 लाख लोगों ने देखा जबकि गांधी के अकाउंट को लगभग 28.38 लाख लोगों ने देखा। इस वर्ष प्रधानमंत्री के फेसबुक अकाउंट पर लगभग 3.25 करोड़ लोग आए, जबकि इस अवधि के दौरान गांधी को 1.88 करोड़ लोगों ने देखा।

    यूट्यूब पोस्ट

    उन्होंने कहा कि यूट्यूब पर मोदी के चैनल को पिछले एक माह में लगभग 25.46 करोड़ बार, जबकि कांग्रेस नेता के चैनल को लगभग 4.82 करोड़ बार देखा गया।

    इस साल अब तक मोदी के यूट्यूब चैनल को लगभग 75.79 करोड़ बार जबकि राहुल के चैनल को लगभग 25.38 करोड़ बार देखा गया। हालांकि, इंस्टाग्राम के आंकड़े तो साझा नहीं किए गए, लेकिन राहुल गांधी के पोस्ट की तस्वीर अपने आप में काफी कुछ बयां कर रही है।