Politics: राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर राजनीति तेज, भाजपा ने उठाए सवाल; मांगा स्पष्टीकरण
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा-राहुल गांधी कहां हैं। मैने सुना है कि वह वियतनाम गए हैं। प्रसाद ने कहा कि राहुल नए साल के दौरान भी वियतनाम में थे और उन्होंने वहां करीब 22 दिन बिताए थे। भाजपा नेता ने सवाल किया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा दिन नहीं बिताते।

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र की तुलना में वियतनाम में अधिक समय बिता रहे हैं और उन्हें दक्षिण पूर्वी एशियाई इस देश के प्रति असाधारण लगाव के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। उनकी बार-बार वियतनाम यात्रा कौतुहल का विषय है।
रविशंकर प्रसाद बोले- राहुल नए साल के दौरान भी वियतनाम में थे
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा-'राहुल गांधी कहां हैं। मैंने सुना है कि वह वियतनाम गए हैं।' प्रसाद ने कहा कि राहुल नए साल के दौरान भी वियतनाम में थे और उन्होंने वहां करीब 22 दिन बिताए थे।
भाजपा नेता ने सवाल किया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा दिन नहीं बिताते। अचानक वियतनाम के प्रति उनके इतने प्रेम का क्या कारण है? उन्होंने कहा कि राहुल नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें भारत में उपलब्ध रहना चाहिए।
गांधी की विदेश यात्राओं को निशाना बना रही भाजपा
भाजपा लंबे समय से गांधी की विदेश यात्राओं को निशाना बना रही है। सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें एक ऐसे गैर-गंभीर नेता के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया है जो घरेलू राजनीति की बारीकियों के लिए अयोग्य हैं।
कांग्रेस बोली- राजनीति कर रही भाजपा
कांग्रेस ने भाजपा पर उनके निजी दौरे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने दलील दी कि एक व्यक्ति के तौर पर उन्हें विदेश यात्रा करने का अधिकार है।
मनमोहन सिंह के निधन के बाद राहुल ने वियतनाम यात्रा की थी
पिछले वर्ष 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के निधन के बाद राहुल ने वियतनाम यात्रा की थी, जिसकी भाजपा ने आलोचना की थी। भाजपा के आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने तब कहा था कि जब देश मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा था तब राहुल नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।