Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP National Convention में पास हुआ Ram Mandir से जुड़ा प्रस्ताव, कहा- यह देश में राम राज्य की स्थापना का प्रतीक

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 01:52 PM (IST)

    BJP National Convention नई दिल्ली के भारत मंडप में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इस अधिवेश में अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें प्रस्ताव में राम मंदिर को भारत में राम राज्य की स्थापना का प्रतीक बताया गया है। इसके अलावा यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया गया।

    Hero Image
    BJP National Convention में पास हुआ Ram Mandir से जुड़ा प्रस्ताव (फोटो एएनआई)

    पीटीआई, नई दिल्ली। BJP National Convention भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राम मंदिर से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया कि राम मंदिर निर्माण देश के लिए अविस्मरणीय क्षण है, जो भारत के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत में राम राज्य की स्थापना का प्रतीक है राम मंदिर'

    बीजेपी की ओर से जारी प्रस्ताव में कहा गया कि अयोध्या में भव्य, दिव्य राम मंदिर अगले 1,000 वर्षों के लिए भारत में 'राम राज्य' की स्थापना का प्रतीक है। इसमें कहा गया कि अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण देश के लिए एक ऐतिहासिक और शानदार उपलब्धि है।

    प्रस्ताव में कहा गया कि राम राज्य का विचार महात्मा गांधी के दिल में भी था और वह कहा करते थे कि यही सच्चे लोकतंत्र का विचार है।

    BJP ने जारी किया श्वेत पत्र

    इसके अलावा यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया गया। इसमें यूपीए सरकार के पिछले 10 वर्षों के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का विवरण दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को दिया भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण का रंग', राष्ट्रीय अधिवेशन में INDI गठबंधन पर बरसे अमित शाह

    यह भी पढ़ें- 'मैं सिर्फ काशी विश्वनाथ की बात करता हूं...', Kamal Nath के BJP में जाने की अटकलों पर बोले जयराम रमेश