Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Herald Case: कांग्रेस पर भाजपा का चौतरफा हमला, कहा- संपत्ति घोषित करे गांधी परिवार

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 03:09 PM (IST)

    National Herald Case नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने 2 जून को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी और अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 8 जून को तलब किया है। इस पर भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने गांधी परिवार से अपनी संपत्ति घोषित करने को कहा है।

    Hero Image
    भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने गांधी परिवार पर साधा निशाना (फोटो-एएनआइ)

    नई दिल्ली, एएनआइ। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन जारी करने के बाद भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने गुरुवार को उनसे अपनी संपत्ति घोषित करने के लिए कहा। बता दें, एजेंसी ने 2015 में मामले को बंद कर दिया था। लेकिन इस साल अप्रैल में नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लान्ड्रिंग जांच के संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल से पूछताछ के बाद मामले को फिर से खोला गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईडी के सामने नहीं पेश हुए राहुल गांधी

    ईडी ने राहुल को 2 जून को और सोनिया गांधी को 8 जून को जांच में शामिल होने के लिए कहा था। हालांकि, राहुल गुरुवार को जांच के लिए नहीं आए क्योंकि वह देश से बाहर हैं। एएनआई से बात करते हुए हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि कोई भी अपराधी स्वीकार नहीं करता है कि वह अपराधी है। अगर वे निर्दोष हैं, तो वे चिंता क्यों कर रहे हैं? गांधी परिवार की आय का स्रोत क्या है? उन्हें देश को अपनी संपत्ति के बारे में बताना चाहिए।

    भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को मिले कड़ी सजा

    भाजपा के खिलाफ 'प्रतिशोध की राजनीति' करने के कांग्रेस के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'हर अपराधी यही कहता है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को सजा मिलनी चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने केंद्र में आठ साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगाया गया है। भाजपा भ्रष्टाचार को जीरो टालरेंस पर काम करती है।' 

    'देश से लुप्त हो रही है कांग्रेस'

    इस साल की शुरुआत में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि पुरानी पार्टी 'लुप्त' हो रही है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पूरी तरह से राजनीतिक क्षेत्र से गायब हो रही है। कोई भी डूबते जहाज पर बैठना नहीं चाहेगा। इसलिए नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और यह भीड़ बढ़ रही है।'  उन्होंने सवाल किया कि नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी की वर्तमान स्थिति के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। यह पार्टी नेतृत्व को क्यों नहीं छोड़ता है?