Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और MP के पूर्व CM कैलाश जोशी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Sun, 24 Nov 2019 12:22 PM (IST)

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और MP के पूर्व CM कैलाश जोशी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

    नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने से उनकी तबीयक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जोशी के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया शोक

    कैलाश जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कैलाश जोशी जी एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने मध्य प्रदेश को विकसीत करने में एक मजबूत योगदान दिया है। पीएम ने आगे लिखा कि मध्य भारत और जनसंघ और साथ ही भाजपा को मजबूत करने के लिए उन्होंने काफी महनत की है। एक प्रभावी विधायक के रुप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना, आम शांति।

    भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनकी इलाज चल रहा था। उन्हें अस्पताल में देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले भी जोशी की तबीयत खराब होने की खबरे सामने आती रही हैं। दरअसल, शुगर बढ़ने के कारण उनकी तबीतय बिगड़ गई थी। 

    जानें राजनीतिक सफर

    कैलाश जोशी भोपाल से सांसद रहे हैं।  हाटपीपल्या नगरपालिका से सन 1955 में कैलाश जोशी को अध्यक्ष चुने गए थे। वह सन् 1962 से लगातार बागली क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य रहे हैं। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना के बाद से वह उसके सदस्य रहे। 1977, 24 जून को जोशी मध्यप्रदेश के इतिहास में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। हालांकि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें 1978 में अपने पद से इस्तिफा देना पड़ा। कैलाश जोशी को भाजपा का कद्दवर नेता माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि वह मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। कैलाश एक कपड़ा व्यापारी परिवार से तालुख रखते हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner