Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिपुरा में भाजपा को टिपरा मोथा से गठबंधन का मिला फायदा, दोनों सीटों पर दर्ज की बड़े अंतर से जीत; पढ़ें कितना बढ़ा वोट प्रतिशत

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Wed, 05 Jun 2024 11:45 PM (IST)

    त्रिपुरा में आम चुनाव की तारीखों की घोषणा से चंद दिन पहले टिपरा मोथा के साथ गठबंधन करना भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हुआ। टिपरा मोथा की मदद से भाजपा ने राज्य की दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की। पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा पश्चिम सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा को 6.11 लाख वोटों के अंतर से हराया।

    Hero Image
    त्रिपुरा में भाजपा को टिपरा मोथा से गठबंधन का मिला फायदा। फाइल फोटो।

    पीटीआई, अगरतला। त्रिपुरा में आम चुनाव की तारीखों की घोषणा से चंद दिन पहले टिपरा मोथा के साथ गठबंधन करना भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हुआ। टिपरा मोथा की मदद से भाजपा ने राज्य की दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिप्लब कुमार देब ने दर्ज की भारी जीत

    राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा पश्चिम सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा को 6.11 लाख वोटों के अंतर से हराया। वहीं, त्रिपुरा पूर्व सीट से कृति देवी देबबर्मन ने 4.86 लाख वोटों से जीत हासिल की।

    राज्य में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर कामयाब रही भाजपा

    सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में दोनों सीटें न केवल बरकरार रखने में सफल रही बल्कि दोनों सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में वोट प्रतिशत बढ़ाने में भी कामयाब रही। त्रिपुरा पश्चिम सीट पर भाजपा उम्मीदवार का वोट प्रतिशत 2019 में 51.74 से बढ़कर 2024 में 72.67 प्रतिशत हो गया।

    राज्य में भाजपा की स्थिति हुई मजबूत- राजीव भट्टाचार्य

    वहीं, त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार का वोट प्रतिशत 2019 में 43.32 से बढ़कर 2024 में 68.48 प्रतिशत हो गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि टिपरा मोथा के गठबंधन सरकार में शामिल होने के बाद राज्य के आदिवासी इलाकों में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है।

    यह भी पढ़ेंः

    नई संसद में भी लगेगा फिल्मी सितारों का जमावड़ा, कंगना रनौत से लेकर हेमा मालिनी तक…; पढ़ें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    PM Modi को सर्वसम्मति से चुना गया NDA का नेता, सहयोगी दलों ने लगाई मुहर; सीएम नीतीश बोले- जल्द बने सरकार