Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर लोकसभा सीट पर महिला लाभार्थियों का वोटबैंक मजबूत करने में जुटी भाजपा, 'सेल्फी विद लाभार्थी' अभियान फिर शुरू

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 07:02 PM (IST)

    चुनाव दर चुनाव अपना लाभार्थी वोटबैंक मजबूत करती जा रही भाजपा लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के लिए भी इसी रणनीति पर काम कर रही है। यूं तो पूरा पार्टी संगठन ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क और संवाद में जुटा है। मोर्चा की इस अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी डा. मेधा कुलकर्णी ने बताया कि सभी राज्यों में अभियान चल रहा है।

    Hero Image
    अभिवादन स्वीकर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फोटो: एएनआई)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव दर चुनाव अपना लाभार्थी वोटबैंक मजबूत करती जा रही भाजपा लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के लिए भी इसी रणनीति पर काम कर रही है। यूं तो पूरा पार्टी संगठन ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क और संवाद में जुटा है। इसके साथ ही महिला मोर्चा ने खास तौर पर महिला लाभार्थियों का वोट जुटाने के अभियान पर काम तेज कर दिया है। इसके लिए प्रत्येक संसदीय सीट के लिए लक्ष्य तय करते हुए ऐसी महिलाओं के साथ सेल्फी ली जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्षी दलों को भरोसा है कि जाति आधारित राजनीति को तूल देकर वह भाजपा को परास्त कर सकते हैं। यही प्रयास मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी किया गया, लेकिन वहां कांग्रेस को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा विभिन्न वर्गों का दिल अपनी योजनाओं से जीतकर लाभार्थियों का मजबूत वोट बैंक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर इसका असर दिखाई भी दिया, जहां महिलाओं ने खुलकर भाजपा के पक्ष के वोट कर प्रचंड विजय दिलाई है। इसी रणनीति के साथ भाजपा मिशन-2024 की ओर भी बढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें: 'भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी', संसदीय दल की बैठक में PM Modi ने आगामी चुनाव का दिया रोडमैप

    सेल्फी विद लाभार्थी अभियान फिर हुआ शुरू

    भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 'सेल्फी विद लाभार्थी' अभियान चलाया जा रहा है। पांच राज्यों के चुनाव के दौरान इस अभियान पर ब्रेक लगाया गया था, लेकिन अब इसे फिर तेजी के साथ शुरू किया गया है। मोर्चा की इस अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी डा. मेधा कुलकर्णी ने बताया,

    सभी राज्यों में अभियान चल रहा है। इसके तहत प्रत्येक संसदीय सीट पर कम से कम 20 हजार महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें नमो एप पर अपलोड करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए नमो एप पर अलग पेज बनाया गया है।

    क्या कुछ बोले अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी

    उन्होंने बताया कि अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें कई-कई योजनाओं का लाभ मिला है, इसलिए व्यवस्था की गई है कि एक महिला की एक ही बार सेल्फी ली जाएगी, भले ही उसे कितनी ही योजनाओं का लाभ मिला हो। अभियान के लिए केंद्रीय स्तर पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों की टीम बनाई गई है। राज्य स्तर पर टीम है और हर जिले व मंडल में अभियान की प्रभारी बनाई गई हैं।

    यह भी पढ़ें: 'अगर नेहरू नहीं होते तो आजादी...', जम्मू-कश्मीर पर अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस हमलावर

    उन्होंने बताया कि मोर्चा की सदस्य महिलाएं उन लाभार्थी महिलाओं के बीच जाकर सेल्फी के साथ मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर संवाद कर रही हैं। इस अभियान को गति देने में सहयोग के लिए पार्टी के सभी सांसदों को भी पत्र लिखा गया है।