Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या यही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद? कर्नाटक में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे पर भड़के जेपी नड्डा

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 03:54 PM (IST)

    JP Nadda on Congress कर्नाटक में विधानसभा परिसर में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के मामले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा ...और पढ़ें

    Hero Image
    जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं का विरोधी दलों पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विरोधी दलों पर जुबानी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। जेपी नड्डा ने मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि हमने राम मंदिर पर किए वादे को पूरा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, 'हम एकमात्र पार्टी हैं जिसने तीन तलाक के जरिए हमारी मुस्लिम महिलाओं पर होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। एक तरफ हमारे पास मोदी जी हैं, जिन्होंने भारतीयों की क्षमताओं पर भरोसा किया और उनमें नया आत्मविश्वास पैदा करने में मदद की। दूसरी ओर, हमारे पास ऐसे लोग हैं जो भारत के युवाओं को "आलसी" कहने का साहस करते हैं। वे भारतीयों की क्षमताओं का अपमान करते हैं।'

    कांग्रेस पर बड़ा हमला

    नड्डा ने कहा कि आज भारत को अपने लोगों पर भरोसा है, अपनी सरकार पर भरोसा है, भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर है। कर्नाटक के लोगों को एहसास हो गया होगा कि उनकी राज्य सरकार उन्हें कैसे धोखा दे रही है। कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद विधानसभा में लोगों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। क्या यही है राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का मकसद? खरगे ने इसकी निंदा क्यों नहीं की?

    हिंदुओं के लिए आक्रोश क्यों: नड्डा

    बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि आतंकवाद के प्रति कांग्रेस का रवैया ठीक नहीं है। कांग्रेस वही पार्टी है जिसने श्री राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। कांग्रेस मंदिरों पर टैक्स लगा रही है। उनके मन में हिंदुओं के प्रति इतना आक्रोश क्यों है?

    ये भी पढ़ें:

    Lok Sabha Election 2024: 'मोदी चाहते हैं कि आप जय श्रीराम बोलें और भूखे मर जाएं', राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी हंगामा