विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पवन खेड़ा के पास दो-दो वोटर कार्ड', राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

Published: Tue, 02 Sep 2025 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2025 11:05 AM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ...और पढ़ें

बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा पर बड़ा आरोप लगाया है। (फाइल फोटो)
बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा पर बड़ा आरोप लगाया है। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी के 'वोट चोरी' का आरोप के बाद अब बीजेपी ने ही कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाया है।

बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा पर बड़ा आरोप लगाया है। BJP का दावा है कि कांग्रेस नेता खेड़ा के पास दो सक्रिय वोटर कार्ड हैं, जिसके चलते वो खुद 'वोट चोरी' के असली गुनहगार हैं।

दूसरी तरफ, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि खेड़ा ने पुराना वोटर कार्ड सरेंडर करने की अर्ज़ी पहले ही दी थी और जल्द ही इस पर जवाब देंगे।

अमित मालवीय ने किया पलटवार

BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने नई दिल्ली और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों के वोटर लिस्ट की तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया कि पवन खेड़ा के पास दो सक्रिय EPIC नंबर हैं।

मालवीय ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस की मीडिया और प्रचार विंग के हेड और 'वोट चोरी' के खिलाफ पार्टी के कैंपेन में सबसे आगे रहने वाले नेता पवन खेड़ा खुद दो वोटर कार्ड रखते हैं।

मालवीय ने इसे गैर-कानूनी बताते हुए चुनाव आयोग से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि क्या खेड़ा ने एक से ज़्यादा बार वोटिंग की, जो कि इलेक्शन नियमों का उल्लंघन है।

'कांग्रेस की 'वोट चोरी' की पुरानी आदत'

मालवीय ने कांग्रेस पर और भी तीखे हमले किए। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिक बनने से पहले वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाया था, वैसे ही खेड़ा का दो वोटर कार्ड रखना कांग्रेस की 'वोट चोरी' की पुरानी आदत को दिखाता है।

मालवीय ने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा से इलेक्शन सिस्टम को नुकसान पहुंचाती रही है और अब डर है कि चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से उनकी पोल खुल जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'अगर हमारा हक मारा तो...', मनोज जरांगे की भूख हड़ताल के बीच फडणवीस के मंत्री ने दी चेतावनी