IT ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को बड़ी राहत, पार्टी के खातों से हटाया गया फ्रीज; राहुल बोले- तानाशाही के सामने झुकेंगे नहीं
पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि INC इंडिया अब अपने खातों को आईटी विभाग के ग्रहणाधिकार के साथ संचालित कर सकता है। ये निर्देश माननीय आईटीएटी दिल्ली द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अंतरिम राहत की प्रार्थना पर बुधवार को सुनवाई होगी। इससे पहले अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Congress Bank Account Freezed: आज कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस पार्टी के कई बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया। जिसे लेकर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र सरकार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे।
कांग्रेस के खातों से हटा बैन
वहीं, अब पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि INC इंडिया अब अपने खातों को आईटी विभाग के ग्रहणाधिकार के साथ संचालित कर सकता है। ये निर्देश माननीय आईटीएटी दिल्ली द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अंतरिम राहत की प्रार्थना पर बुधवार को सुनवाई होगी।
@INCIndia can operate its accounts with a lien of the IT Dept thereon !! Direction by Hon ITAT delhi. Prayer for interim relief will be heard on Wednesday. #inc #bankaccounts #initialrelief pic.twitter.com/BqMNG2jUYE
— Vivek Tankha (@VTankha) February 16, 2024
तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे- राहुल गांधी
वहीं, केंद्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे।
भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।
डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 16, 2024
हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे।
भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।#DemocracyUnderAttack
यह भी पढ़ें- Bharat Bandh Today: क्या स्कूल, बैंक और दुकानें भी रहेंगी बंद? पढ़ें भारत बंद में आज क्या-क्या रहेगा खुला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।