Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में एंट्री! आज प्रशांत किशोर के साथ जन सुराज में होंगी शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 11:56 AM (IST)

    Akshara Singh to Join JSP भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज दोपहर 3 बजे जन सुराज पार्टी से आधिकारिक रूप से जुड़ने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उन्हें अध्यक्षता दिलाएंगे। प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 में वो लोकसभा की चुनाव लड़ने वाली हैं।

    Hero Image
    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जन सुराज पार्टी के साथ जुड़ने वाली हैं।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    जेएनएन, नई दिल्ली। Akshara Singh to Join JSP।  भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने राजनीति में कदम रखने का फैसला कर लिया है। वो आज दोपहर 3 बजे जन सुराज पार्टी से आधिकारिक रूप से जुड़ने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक , जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उन्हें अध्यक्षता दिलाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी ने बुलाया प्रेस कॉन्फ्रेंस 

    हालांकि, अक्षरा सिंह की ओर से अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जन सुराज पार्टी की ओर से पटना में आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। उम्मीद है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षरा की जन सुराज पार्टी की एंट्री की घोषणा हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं अक्षरा 

    प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 में वो लोकसभा की चुनाव लड़ने वाली हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बता दें कि भोजपुरी के कई कलाकार राजीनित में कदम रख चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: बीजू जनता दल में शामिल हुए फाइव टी सचिव तथा नवीन ओडिशा अध्यक्ष वी.के.पांडियन, मुख्‍यमंत्री ने दिया आशीर्वाद