Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tamil Nadu: पूरे देश में भाजपा कर रही है NDA का नेतृत्व, AIADMK के गठबंधन छोड़ने पर बोले अन्नामलाई

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 05:02 PM (IST)

    तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई (K Annamalai) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का प्रमुख है। अपनी दिल्ली यात्रा पर उन्होंने कहा कि मेरी दिल्ली की यात्रा बहुत ही नियमित यात्रा है। मैं दिल्ली हर यात्रा के बाद जाता हूं और अपने वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में सभी तरह की जानकारी देता हूं।

    Hero Image
    AIADMK के एनडीए गठबंधन छोड़ने पर संवाददाता से बात करते हुए अन्नामलाई। फोटोः एएनआई।

    एएनआई, कोयंबटूर। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई (K Annamalai) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का प्रमुख है। उन्होंने कहा कि राज्य में भी इसी तरह का एक गठबंधन है। हालांकि, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। अन्नामलाई ने कहा कि चुनाव अभी बहुत दूर है और आलाकमान इस संबंध में फैसला लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी दिल्ली यात्रा पर क्या बोले अन्नामलाई

    अपनी दिल्ली यात्रा पर उन्होंने कहा कि मेरी दिल्ली की यात्रा बहुत ही नियमित यात्रा है। मैं दिल्ली हर यात्रा के बाद जाता हूं और अपने वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में सभी तरह की जानकारी से रूबरू करता हूं कि यात्रा में क्या हो रहा है। इसके दूसरे चरण में कई कई वरिष्ठ नेताओं को यात्रा में भाग लेना है। मुझे जाकर उनकी तारीखें भी लेनी होंगी।

    पूरे देश में एनडीए का नेतृत्व करती है भाजपा

    एनडीए के साथ AIADMK का गठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा कि चुनाव बहुत दूर है और दिल्ली में बैठे वरिष्ठ नेता इस संबंध में फैसला करेंगे। हमारे पास इसके बजाए कई सकारात्मक चीजें हैं और इस संबंध में टिप्पणी करने की अभी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि  तमिलनाडु में बीजेपी का एनडीए गठबंधन है। वहीं, पूरे देश में एनडीए गठबंधन का नेतृत्व भाजपा करती है। हालांकि, फिलहाल तमिलनाडु में भी एनडीए गठबंधन है।

    यह भी पढ़ेंः एनडीए से क्यों अलग हुई अन्नाद्रमुक? भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शुरू की पड़ताल

    अन्नाद्रमुक ने एनडीए से अलग होने का पारित किया प्रस्ताव

    मालूम हो कि अन्नाद्रमुक के उप महासचिव केपी मुनुसामी ने 28 सितंबर को कहा था कि पार्टी अपना गठबंधन बनाएगी और राज्य में 2024 के लोकसभा चुनाव और 2026 के विधानसभा चुनाव का सामना करेगी। वहीं, अन्नाद्रमुक ने सोमवार को आयोजित अपने पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ने का एक सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित किया।

    यह भी पढ़ेंः  बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं, चुनाव के दौरान तय होगा मामला- अन्नाद्रमुक नेता