Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मणिपुर से नगालैंड पहुंची Bharat Jodo Nyay Yatra, कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे राहुल गांधी

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 16 Jan 2024 09:16 AM (IST)

    Bharat Jodo Nyay Yatra भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड के कोहिमा से शुरू हो गई है। ये यात्रा आज कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ये यात्रा 67 दिनों पूरी होगी।

    Hero Image
    नगालैंड पहुंची Bharat Jodo Nyay Yatra, द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे राहुल गांधी (फोटो एएनआई)

    एएनआई, कोहिमा (नगालैंड)। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड के कोहिमा से शुरू हो गई है। ये यात्रा आज कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी द्वितीय विश्व युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी करेंगे मीडिया से बातचीत

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी आज दोपहर एक बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। साथ ही उन्होंने नेशनल हाईवे-29 की खराब हालत को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

    जयराम रमेश ने कहा कि यह एनएच 29 है, आप इसकी हालत देख सकते हैं। नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री बहुत सारी बातें कहते हैं, लेकिन यहां सिर्फ पत्थर और गड्ढे हैं। क्या इसे राष्ट्रीय राजमार्ग कहते हैं।

    राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि आज मणिपुर पूरे देश की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रहा है। हमें उनकी आंखों में भरे दर्द को मिटा कर उम्मीद का दीया जलाना होगा। हमारी यात्रा भाजपा की विभाजन और उपेक्षा की राजनीति से जख्मी भारत की आत्मा पर एकता और मोहब्बत का मरहम है।

    यह भी पढ़ें- SP-BSP के बैर ने UP में बिगाड़ी I.N.D.I.A. की बिसात, कई राज्यों में सीटों के बंटवारे को लेकर विपक्षी गठबंधन में फंसा पेंच

    67 दिनों में पूरी होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

    बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ये यात्रा 67 दिनों पूरी होगी।

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir: 'राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कोई धार्मिक आयोजन नहीं...' DMK सांसद बोले- भाजपा इससे राजनीतिक लाभ कमाना चाहती