Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: क्या कर्नाटक में होगा महाराष्ट्र जैसा खेला? इस नेता ने क्यों बोला- कभी भी हो सकता है विधानसभा चुनाव

    By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 05:44 PM (IST)

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने महाराष्ट्र संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि राज्य में कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने दलित महिला की नग्न परेड मामले को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दरमैया पर निशाना साधा और कहा कि मानवता के नाते मुख्यमंत्री पीड़िता से बात करने नहीं पहुंचे। यदि पूर्व सीएम येदियुरप्पा सत्ता में होते तो क्या वह दौरा नहीं करते?

    Hero Image
    भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र (फाइल फोटो)

    आईएएनएस, चामराजनगर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने महाराष्ट्र संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि राज्य में कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि कर्नाटक के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे से अलग होकर इएकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर एमवीए सरकार गिरा दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कुछ बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष?

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता को 130 से 140 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। पार्टी को चामराजनगर जिले की सभी चार सीटें जीतनी होंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अंदरूनी असमंजस के चलते विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: 'केवल मुझे परेशान करने के लिए मामला CBI को सौंपा गया', मामला कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचने पर शिवकुमार का दावा

    'BJP ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया'

    विजयेंद्र ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ता जीत के लिए प्रयास करेंगे, लेकिन हमारे कुछ नेता चुनाव के बाद बात करना शुरू करते हैं, मांगें रखते हैं और एक बार पार्टी सत्ता में आ जाती है तो सत्ता के लिए दावा पेश करते हैं। उन्होंने कहा,

    हमने देखा है कि कैसे भाजपा ने तीन राज्यों में जीत हासिल की। पार्टी को कर्नाटक में सभी 28 संसदीय सीटें जीतनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान एक भी घोटाला नहीं हुआ। भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।

    चामराजनगर से कांग्रेस विधायक पुत्तरंगा शेट्टी मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में विजयेंद्र ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सात माह तक वह निर्वाचन क्षेत्र में एक रुपये का फंड नहीं ला सके। विधानसभा सत्र के दौरान एक दलित महिला की नग्न परेड का मामला सामने आया।

    सिद्दरमैया पर बरसे विजयेंद्र

    उन्होंने सवाल किया कि मानवता के नाते मुख्यमंत्री सिद्दरमैया पीड़िता से बात करने नहीं पहुंचे। यदि पूर्व सीएम येदियुरप्पा सत्ता में होते तो क्या वह दौरा नहीं करते? उन्होंने कहा,

    चामराजनगर में मेरा कार्यक्रम तय होने के बाद वेलकम फ्लेक्स हटा दिए गए। उन्होंने (कांग्रेस) 31 साल पुराने मामले को फिर से खोल दिया और हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ नफरत की राजनीति की। फिलहाल नेता (कांग्रेस नेता) तीन उप मुख्यमंत्री पद की मांग में जुटे हैं।

    यह भी पढ़ें: कर्नाटक में दलित उप मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में गुटबाजी, PWD मंत्री जर्कीहोली ने CM के सामने रखी ये शर्त

    कुमारस्वामी भी कर चुके हैं भविष्यवाणी

    इससे पहले जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भविष्यवाणी की थी कि कर्नाटक में कभी भी 'महाराष्ट्र जैसा कुछ' हो सकता है। उन्होंने कहा था कि मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए कुछ भी हो सकता है।