विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly Election 2023 Dates: मेघालय-त्रिपुरा-नगालैंड चुनाव की तारीखों का एलान आज, EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 18 Jan 2023 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2023 10:23 AM (IST)

Assembly election 2023 Dates चुनाव आयोग नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान कर ...और पढ़ें

Assembly election 2023 Dates: मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में आज होगा चुनाव की तारीखों का एलान (ग्राफिक्स जागरण)
Assembly election 2023 Dates: मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में आज होगा चुनाव की तारीखों का एलान (ग्राफिक्स जागरण)

नई दिल्ली, एजेंसी। Assembly election 2023 Dates: चुनाव आयोग नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान करेगा। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, चुनाव आयोग आज त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करेगा।

दोपहर 2:30 बजे होगी प्रेस कांफ्रेंस

बता दें कि चुनाव आयोग दोपहर ढाई बजे चुनाव की तारीखों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं के आम चुनावों की घोषणा करेगा।

Meghalaya Assembly Elections: जानें मेघालय की राजनीति, प्रमुख सिसासी दल और सत्ता के समीकरण

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव-2018

  • पार्टी-            सीटें
  • बीजेपी-          35
  • कांग्रेस-           0
  • सीपीएम-        16
  • आईपीएफटी-   8

नगालैंड विधानसभा चुनाव-2018

  • पार्टी-              सीटें
  • एनडीपीपी-       42
  • भाजपा-           12
  • एनपीएफ-         4
  • अन्य-               2

मेघालय विधानसभा चुनाव-2018

  • पार्टी-            सीटें
  • कांग्रेस-          21
  • एनपीपी-        19
  • बीजेपी-           2
  • यूडीपी-           6
  • अन्य-            11

मार्च 2023 में विधानसभा का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त हो रहा है। नगालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है तो वहीं, मेघालय और नगालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार चल रही है।

यह भी पढ़ें- Nagaland Assembly Election Date: चुनाव के तारीख का आज होगा ऐलान, 12 मार्च को खत्म हो रहा है कार्यकाल

यह भी पढ़ें- Tripura Assembly Election: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सीपीएम-कांग्रेस रोकेगी BJP का विजय रथ? क्या है स्थिति