Lok Sabha elections: 'वित्तीय संकट से जूझ रही कांग्रेस', भूपेन बोरा ने आम लोगों से की उम्मीदवारों के लिए धन देने की अपील
असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा (Bhupen Kumar Borah) ने आम जनता से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए धन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग द्वारा कथित तौर पर कांग्रेस के खाते सील करने के बाद उनका संगठन गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।अगर पार्टी के खाते कानूनी रास्ते से नहीं खोले गए तो स्थिति गंभीर मोड़ ले लेगी।

पीटीआई, गुवाहाटी। असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा (Bhupen Kumar Borah) ने आम जनता से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए धन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग द्वारा कथित तौर पर कांग्रेस के खाते सील करने के बाद उनका संगठन गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर भी कटाक्ष किया। बोरा ने कहा कि आयकर विभाग केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की है।
भूपेन कुमार बोरा ने जारी किया वीडियो
भूपेन कुमार बोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के खाते कानूनी रास्ते से नहीं खोले गए तो स्थिति गंभीर मोड़ ले लेगी। उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को कुछ आर्थिक सहायता करती है। हालांकि, इस समय स्थिति कुछ और है।
My appeal to party workers, leaders and to the people of Assam , pic.twitter.com/vLztgfF9Pi
— Bhupen kumar Borah (@BhupenKBorah) March 31, 2024
कांग्रेस का करें मददः बोरा
उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले ही इस बार कांग्रेस के बैंक खाते सील कर दिए गए हैं और जुर्माने के रूप में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक पहले ही ले लिए गए हैं। बोरा ने आगे कहा कि हमने सीमित संसाधनों के साथ अपने उम्मीदवारों की मदद की है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। भूपेन कुमार बोरा ने सभी से लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस की मदद करने का आग्रह किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।