असम में AAP को दो बड़े झटके, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा; महिला शाखा प्रमुख ने छोड़ी पार्टी
आम आदमी पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष मनोज धनोवर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके अलावा असम में पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष मासूमा बेगम ने न केवल अपने पद से इस्तीफा दे दिया बल्कि पार्टी से भी नाता तोड़ लिया। चूंकि राज्य में अगले महीने पंचायत चुनाव होने हैं इसलिए यह पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

पीटीआई, गुवाहाटी। आम आदमी पार्टी (आप) की असम इकाई के अध्यक्ष मनोज धनोवर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। राज्य में पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष मसुमा बेगम ने भी पद के साथ ही पार्टी छोड़ दी है।
पिछले नगर निकाय चुनावों में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। दोनों नेताओं ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब पार्टी राज्य के ग्रामीण इलाकों में पैठ बनाने का प्रयास कर रही है। पंचायत चुनावों में एक महीना भी नहीं बचा है।
अपरिहार्य कारणों से दिया इस्तीफा
धनोवर ने इंटरनेट मीडिया पर अपना त्यागपत्र साझा किया। उन्होंने दो जनवरी को आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक को अपना इस्तीफा भेजा था। उन्होंने कहा था कि वह 'अपरिहार्य परिस्थितियों' के कारण इस्तीफा दे रहे हैं।
धनोवर के कुछ समय से निष्क्रिय रहने के कारण आप ने पिछले महीने अपने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव भाबेन चौधरी को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। आप के राज्य सचिव अमलानज्योति हतिबरुआ ने कहा कि यह अजीब है कि धनोवर ने चार महीने बाद अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा, 'संभवत: उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।