Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला जारी, पार्टी के महाराष्‍ट्र प्रमुख अशोक चव्‍हाण ने दिया इस्‍तीफा

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Sun, 26 May 2019 09:36 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद कांग्रेस में इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब पार्टी के महाराष्ट्र सचिव अशोक चव्हाण ने अपना इस्तीफा द ...और पढ़ें

    Hero Image
    कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला जारी, पार्टी के महाराष्‍ट्र प्रमुख अशोक चव्‍हाण ने दिया इस्‍तीफा

    नई दिल्ली, एएनआइ।   लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद लगातार पार्टी में एक के बाद एक नेता इस्तीफा दे रहे हैं। पहले यूपी के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर ने इस्तीफा दिया। इसी के साथ पार्टी के कई बड़े नेताओं के इस्ताफे के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। अब यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निर्भर करता है कि वह क्या फैसला करते है। मैं जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात करुंगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब, है कि इससे पहले चव्‍हाण ने शनिवार को कहा था कि  2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार एक सामूहिक जिम्मेदारी है, अकेले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की नहीं। चव्हाण नांदेड़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में थे वह खुद इस सीट से चुनाव हार गए हैं।  चव्हाण को  बीजेपी के प्रताप चिकलिकर शिकस्त दी है। दरअसल, महाराष्ट्र में कांग्रेस की सीटों की संख्या घटकर मात्र एक हो गई है। इस लोकसभा चुनाव में काग्रेस के सुरेश धनोड़कर चंद्रपुर से जीते हैं। राज्य में लोकसभा की 48 सीटें हैं जो कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के बाद से सबसे ज्यादा हैं। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप