विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anna Hazare on Kejriwal: 'मुझे बहुत दुख है...', CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे का आया बयान

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Fri, 22 Mar 2024 01:49 PM (IST)

Anna Hazare on Kejriwal सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनीति चरम पर है। भाजपा जहां केजरीवाल और उनकी पार्टी ...और पढ़ें

Anna Hazare on Kejriwal: केजरीवाल पर बोले अन्ना।
Anna Hazare on Kejriwal: केजरीवाल पर बोले अन्ना।

एजेंसी, नई दिल्ली। Anna Hazare on Kejriwal दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा जहां केजरीवाल और उनकी पार्टी पर हमलावर है तो वहीं आम आदमी पार्टी भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगा रही है। इस बीच केजरीवाल के गुरु अन्ना हजारे का भी उनकी गिरफ्तारी पर बयान आया है।

क्या बोले अन्ना हजारे

केजरीवाल के गुरु कहे जाने वाले अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल को उनके कर्मों की सजा मिल रही है। अन्ना ने कहा कि ये सब उनकी शराब नीति के चलते हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे दुख इस बात का है कि केजरीवाल मेरे साथ शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, लेकिन अब वो शराब पर नीति बना रहे हैं।

केजरीवाल को कर्मों का फल मिल रहा

अन्ना ने अपने गांव रालेगण सिद्धि से जारी एक बयान में कहा कि मुझे दुख है कि केजरीवाल जैसे आदमी ने मेरे साथ काम किया। अन्ना ने कहा कि केजरीवाल को उनके कर्मों का फल मिल रहा है। अन्ना ने कहा कि मुझे और कुछ नहीं कहना है, जो भी आगे होना है वो सरकार को करना है।

मेरी बात नहीं सुनी...

अन्ना ने आगे कहा कि मैंने केजरीवाल को शराब नीति को लेकर दो बार चिट्ठी तक लिखी, लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं मानी। अन्ना ने कहा कि मेरी बात नहीं मानने का ही ये नतीजा है कि आज केजरीवाल गिरफ्तार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जब मेरे साथ मनीष सिसोदिया और केजरीवाल काम करते थे, तो उन्हें हमेशा कहता था कि जनता की भलाई ही हमारा काम है, लेकिन आज दोनों ने मेरी बात नहीं मानी।