Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Modi Cabinet: अनुराग ठाकुर को मोदी 3.0 में नहीं किया शामिल, सरकार गठन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दी पहली प्रतिक्रिया

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 01:22 PM (IST)

    Anurag Thakur नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। इस बार मंत्रिमंडल में 71 मंत्रियों को शामिल किया गया है लेकिन मोदी 3.0 में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को शामिल नहीं किया गया। सरकार गठन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या बोले...

    Hero Image
    Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में अनुराग ठाकुर को नहीं किया शामिल।

    पीटीआई, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा चुनाव जीतने वाले अनुराग ठाकुर को इस बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। वहीं, बिना चुनाव लड़े जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। अनुराग ठाकुर मोदी सरकार 2.0 में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। एनडीए की सरकार बनने के बाद अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगे और देश को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में योगदान देते रहेंगे। अनुराग ठाकुर ने मोदी और उनके मंत्रियों की टीम को बधाई दी है।

    क्या बोले अनुराग ठाकुर

    उन्होंने कहा कि जिन लोगों का भी भाजपा नीत राजग सरकार में मंत्री पद के लिए चयन किया गया है, वे सभी बेहद सक्षम हैं। वे देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए गए पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ने पत्रकारों से कहा कि मैं सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता हूं।

    यह भी पढ़ें- Modi Cabinet: NDA में शामिल किस दल से कितने बने मंत्री, इस पार्टी को सबसे अधिक मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट

    '...काम जारी रखूंगा'

    हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के लोगों ने मुझे लगातार पांचवीं बार लोकसभा के लिए चुना है। लोकसभा के लिए पांचवीं बार चुना जाना ही अपने आप में बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे पांच बार लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर दिया। मेरे लिए इससे बड़ा अवसर नहीं हो सकता। अतीत में मैंने पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है और भविष्य में भी पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करना जारी रखूंगा।

    'देश की प्रगति महत्वपूर्ण है'

    हमारे सारे प्रयास भारत को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए हैं। हम सभी मिलकर साथ चलेंगे क्योंकि भारत महत्वपूर्ण है, मोदी सरकार महत्वपूर्ण हैं और देश की प्रगति महत्वपूर्ण है।’ अनुराग ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छूएगा और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था व विकसित राष्ट्र बनेगा।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Result 2024: 10 वर्षों बाद लोकसभा को मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, जानिए इतने सालों से क्यों खाली रहा यह पद

    comedy show banner
    comedy show banner