Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वोट बैंक' के लिए टीपू सुल्तान की प्रतिमा लगवा रही आंध्र प्रदेश सरकार : भाजपा

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sat, 19 Jun 2021 09:59 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत टीपू सुल्तान की प्रतिमा लगवाना चाह रही है। देवधर ने कहा टीपू सुल्तान ने हजारों हिंदुओं की हत्या करवाई और लाखों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया।

    Hero Image
    भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि

    नई दिल्ली, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश के प्रोद्दुतुर (कड़पा) में टीपू सुल्तान की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव का भाजपा ने जोरदार विरोध किया है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत टीपू सुल्तान की प्रतिमा लगवाना चाह रही है। देवधर ने कहा, 'अपने शासनकाल में टीपू सुल्तान ने हजारों हिंदुओं की हत्या करवाई और लाखों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया। ऐसे शासक की प्रतिमा लगवाने के जगन मोहन सरकार के निर्णय को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इसाई में धर्मातरण का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार को प्रतिमा ही लगवानी है तो पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की लगवाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीराजु ने स्थानीय विधायक द्वारा प्रतिमा के लिए रखी गई आधारशिला को तत्काल हटवाने की मांग की। पार्टी के प्रदेश महासचिव एस. विष्णु वर्धन रेड्डी ने प्रतिमा लगाने का फैसला वापस न लिए जाने पर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

    comedy show banner
    comedy show banner