Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का विदेश विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, बोले- पार्टी को युवाओं की जरूरत

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 12:26 AM (IST)

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने विदेश विभाग (डीएफए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए यह फैसला पुनर्गठन के लिए किया। शर्मा कांग्रेस के सदस्य बने रहेंगे। उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की वकालत की थी।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने रविवार को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा नेताओं की जरूरत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक दशक तक विभाग का नेतृत्व किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए त्यागपत्र में लिखा,"मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, मैं विदेश विभाग (डीएफए) के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं ताकि इसका पुनर्गठन हो सके।" बता दें कि आनंद शर्मा कांग्रेस के सदस्य बने हुए हैं।

    भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में निभाई थी अहम भूमिका

    उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते की वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत-विशिष्ट छूट की वकालत की थी। इतना ही नहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का रुख सामने रखने के लिए विदेश भेजे गए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के वे सदस्य भी थे।

    यह भी पढ़ें- 'गोएबल्स का नया अवतार हैं राहुल गांधी', वोट चोरी मामले में भाजपा का कांग्रेस नेता पर पलटवार