Move to Jagran APP

Amar Singh Death News: 64 की उम्र में अमर सिंह का हुआ निधन, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किया याद

Amar Singh Death News अमर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। शनिवार को मौत की खबर आने से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने दो ट्वीट किए थे।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 11:49 PM (IST)
Amar Singh Death News: 64 की उम्र में अमर सिंह का हुआ निधन, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किया याद
Amar Singh Death News: 64 की उम्र में अमर सिंह का हुआ निधन, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किया याद

नई दिल्ली, एजेंसियां। Amar Singh Passes Away: राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। वो पिछले 6 महीनों से सिंगापुर में इलाज करा रहे थे। अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। और वो 64 साल के थे। अमर सिंह सिंगापुर के एक अस्पताल में आईसीयू में एडमिट थे और उनका परिवार वहां पर मौजूद था। इससे पहले साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। अमर सिंह भारतीय राजनीति में एक बड़े नेता थे जो कि उत्तर प्रदेश से थे और समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में से एक थे। अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर दुख जताते हुए लिखा कि वह एक ऊर्जावान और सार्वजनिक हस्ती थे। 

loksabha election banner

अमर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। शनिवार को मौत की खबर आने से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने दो ट्वीट किए थे। जिसमें पहले ट्वीट में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और वहीं दूसरे ट्वीट में लोगों को बकरीद की बधाई दी थी।

अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने परिवार के प्रति जताई संवेदना

अमर सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'अमर सिंह एक ऊर्जावान हस्ती थे। पिछले कुछ दशकों में वह कुछ बहुत ही अहम राजनीतिक घटनाक्रमों का हिस्सा और गवाह रहे। वह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदना है।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने व्यक्त किया शोक

अमर सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुःख हुआ। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी एक प्रतिभाशाली सांसद थे। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

अमर सिंह के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा  'वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंह को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'

उपराष्ट्रपति ने व्यक्त किया गहरा शोक

अमर सिंह के निधन पर ओम शांति लिखते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

शहनवाज हुसैन ने कहा, दोस्ती निभाने वाले व्यक्ति थे अमर सिंह

अमर सिंह के निधन पर भाजपा प्रवक्ता शहनावज हुसैन ने ट्विटर पर लिखा कि अमर सिंह का जाना बहुत दुखद है। वो दोस्तों के दोस्त और दोस्ती निभाने वाले व्यक्ति थे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिवारवालों के प्रति जताई गहरी संवेदनाएं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अमर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है, 'ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ इस तरह किया याद

अमर सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पिता मुलायम सिंह और पार्टी से सांसद रह चुके अमर सिंह के साथ अपनी एक फोटो डालते हुए उन्होंने लिखा कि अमर सिंह के स्नेह और सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने व्यक्त किया दुख

भारतीय जनता पार्टी से पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अमर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि राज्यसभा सांसद व लोकप्रिय नेता अमर सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अमर सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि अमर सिंह अपने हिन्दी ज्ञान और बड़े राजनैतिक संबंधों के लिए जाने जाते थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे। फिल्मी जगत में भी अमर सिंह की अच्छी पकड़ थी। अमर सिंह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के खास दोस्तों में से थे। बीच में अमर सिंह और अमिताभ के बीच दूरियां हो गई थी, जिसपर उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी। कारोबारी जगत तथा फिल्मी दुनिया में संपर्क उनकी खास पहचान रही है। अमर सिंह का नाम कथित 'कैश फॉर वोट' मामले में भी खासा चर्चा में रहा और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। कुछ साल पहले उन्हें समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.