अखिलेश यादव बोले 2024 से पहले साथ आएंगे विपक्षी दल, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और KCR कर रहे हैं काम
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी केसीआर और नीतीश कुमार सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि एक विकल्प बने। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

नई दिल्ली, पीटीआई। Akhilesh Yadav Reaction Over Loksabha Elections 2024: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी, केसीआर और नीतीश कुमार सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि एक विकल्प बने, सभी इसके लिए काम कर रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा सभी भारतीयों को दिए गए अधिकारों का हनन हो रहा है। विपक्ष को एकजुट करना जरूरी है। उत्तर प्रदेश के साथ धोखा हुआ है। 2024 में समाजवादियों की उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत होगी।
Opposition parties will come together before 2024; Nitish Kumar, Mamata Banerjee, KCR, all working for it: SP chief Akhilesh Yadav
— Press Trust of India (@PTI_News) December 12, 2022
कहां है यूपी?
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, मैनपुरी के चुवान परिणाम ने नकारात्मक राजनीति को ठुकराया है। उन्होंने कहा कि, ''उत्तर प्रदेश के लोगों को धोखा दिया गया है। उत्तर प्रदेश को समृद्धि व विकास के रास्ते पर होना चाहिए था। पर अब वह कहां है?'' उन्होंने आरोप लगाया कि, ''पांच साल बाद आपको निवेशकों को बुलाना याद आया है? पिछले पांच साल से आप क्या कर रहे थे?'' केंद्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है।
डिंपल यादव ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
बता दें कि, अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। अखिलेश यादव इस दौरान अतिथि दीर्घा में बैठे हुए थे। डिंपल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं।
ये भी पढ़ें:
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।