विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई में हलचल तेज, सभी दल के नेता अलग-अलग कर रहे हैं मीटिंग

By Nitin AroraEdited By:
Published: Tue, 26 Nov 2019 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 12:57 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा कांग्रेस और NCP अलग-अलग मीटिंग कर रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई में हलचल तेज, सभी दल के नेता अलग-अलग कर रहे हैं मीटिंग
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई में हलचल तेज, सभी दल के नेता अलग-अलग कर रहे हैं मीटिंग

मुंबई, एएनआइ। अभी कुछ देर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के गठन पर फैसला सुनाया है। अब उसके तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पहुंचे गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो फडणवीस से मिलने से पहले अजित पवार NCP नेता प्रफुल पटेल से मिले थे, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई कि अब भी NCP द्वारा अजित पवार को वापस खेमे में लाने की कोशिशें चल रही हैं। पटेल का बयान भी सामने आया, जिसमें कहा गया कि हम अजित के संपर्क में है और अजित हमारी बात समझ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और NCP लीडर्स भी बैठक कर रहे हैं।

भाजपा बैठक 

सूचना मिली थी देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बैठक चल रही थी, जिसमें शामिल होने उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी पहुंचे थे। इसके अलावा आशीष शेलार, रावसाहेब दानवे, गिरीश महाजन, भूपेंद्र यादव और अन्य भाजपा नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के लिए पहुंचे।

भाजपा विधायक हरिभाऊ बागडे भी देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे हैं। वह पिछली विधानसभा के अध्यक्ष थे और आधिकारिक तौर पर, वह तब तक अध्यक्ष हैं जब तक कि अगले अध्यक्ष पदभार ग्रहण नहीं कर लेते। वह स्पीकर की आधिकारिक कार में पहुंचे।

इसके बाद भाजपा नेता राव साहेब दानवे ने कहा, 'हम अपना बहुमत साबित करेंगे। आज रात 9 बजे, भाजपा के सभी विधायक मुंबई के गरवारे क्लब में मिलेंगे।

कांग्रेस बैठक

JW मैरियट होटल में कांग्रेस विधायकों की बैठक चल रही है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, बालासाहेब थोरात और अशोक चव्हाण मौजूद हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोरात को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

NCP बैठख

राकांपा प्रमुख शरद पवार और पार्टी नेता नवाब मलिक वरिष्ठ राकांपा नेताओं से मिलने के लिए सोफिटेल होटल पहुंचे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी सोफिटेल होटल पहुंचे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।