Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: चुनावी रैली के बाद मस्‍ती के मूड में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, करने लगे डांस

    By Krishna Bihari SinghEdited By:
    Updated: Sat, 19 Oct 2019 09:35 AM (IST)

    एआइएमआइएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद डिस्‍को डांस करने लगे।

    Video: चुनावी रैली के बाद मस्‍ती के मूड में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, करने लगे डांस

    औरंगाबाद, एएनआइ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भाजपा सरकार पर तीखे हमलों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन, अब उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद ओवैसी अचानक से मस्ती के मूड में आ गए। ओवैसी पैठान गेट पर जब मंच से उतर रहे थे तो वे लोगों को देखकर डिस्को डांस करने लगे। वीडियो में देखें उनका नया अंदाज...  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कांग्रेस को भी नहीं बख्‍शने वाले ओवैसी का यह रूप पहली बार देखा गया है। इस डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मंच की सीढ़ियों से उतरते हुए हाथ में फूलों लिए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं डांस करते समय वह हाथ में लिए गए फूलों को फेंकते भी दिख रहे हैं।

    बता दें कि बीते दिनों ओवैसी ने ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को फादर ऑफ नेशन बताए जाने की कड़ी निंदा की थी। उन्‍होंने कहा था कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति को भारत के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डोनाल्‍ड ट्रंप के इस बयान ने भारत की विरासत का अपमान किया है। मोदी राष्ट्र के पिता नहीं हो सकते और अमेरिकी राष्‍ट्रपति उनकी तुलना महात्मा गांधी से नहीं कर सकते हैं। जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे दिग्गजों को भी इस तरह की उपमा नहीं दी गई है।