Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Elections 2024: 'अन्नाद्रमुक का भाजपा से कोई गठबंधन नहीं', पलानीस्वामी बोले- NDA से नहीं है अब कोई नाता

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 11:38 PM (IST)

    अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा कि पार्टी का केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    अन्नाद्रमुक का भाजपा से कोई गठबंधन नहीं: पलानीस्वामी

    पीटीआई, चेन्नई। अखिल भारतीय अन्ना द्रविण मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि पार्टी का केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से कोई गठबंधन नहीं है। इस दौरान उन्होंने मीडिया में झूठे संदेश प्रसारित करने पर अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले साल भाजपा से तोड़ा था नाता

    गत वर्ष ही अन्नाद्रमुक ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। वह रविवार को विभिन्न दलों के लोगों के पार्टी में शामिल होने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल अभी भी कह रही है कि अन्नाद्रमुक का भाजपा के साथ अप्रत्यक्ष गठबंधन है। मैंने यह बात बार-बार कही है और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी कई मौकों पर यह स्पष्ट कर चुके हैं। मैं फिर दोहराऊंगा कि हमारा भाजपा से कोई गठबंधन नहीं है। हम राजग गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

    यह भी पढ़ेंः 'PM मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर दिलाया सम्मान', अमित शाह बोले- योग और आयुर्वेद को दिया बढ़ावा

    लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने नहीं किया कोई गठबंधन: पलानीस्वामी

    इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने कोई गठबंधन नहीं किया है। द्रमुक और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी तमिलनाडु के लोगों पर विश्वास करने की बजाय राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने में विश्वास करता है लेकिन अन्नाद्रमुक लोगों में विश्वास करती है।

    यह भी पढ़ेंः असम मंत्रिमंडल ने जादू-टोना से इलाज पर प्रतिबंध विधेयक को दी मंजूरी, उपचार करने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई