Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'लोकसभा में मैंने जो कहा वो हुआ...' गुजरात में BJP नेताओं के इस हरकत से आग-बबूला हुए राहुल गांधी

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 10:30 PM (IST)

    Rahul Gandhi Angry on BJP गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले की राहुल गांधी ने कड़ी निंदा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस हमले के बावजूद गुजरात में कांग्रेस का हौसला कायम रहने का संदेश देते हुए राहुल गांधी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि राज्य के अगले चुनाव में वह भाजपा को हराएंगे इसमें संदेह नहीं।

    Hero Image
    गुजरात कांग्रेस दफ्तर पर हुए हमले को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: एएनआई)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले की घटना को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस हमले ने भाजपा-संघ के हिंसा और नफरत फैलाने के संबंध में लोकसभा में कही गई उनकी बातों की ही पुष्टि की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस हमले के बावजूद गुजरात में कांग्रेस का हौसला कायम रहने का संदेश देते हुए राहुल गांधी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि राज्य के अगले चुनाव में वह भाजपा को हराएंगे, इसमें संदेह नहीं।

    राहुल गांधी के बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

    कांग्रेस नेता ने भाजपा-संघ और पीएम मोदी पर हिंदुत्व के मूल सिद्धांतों सत्य, अहिंसा और प्रेम के खिलाफ आचरण करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा में उनके हिंदुत्व को हिंसक करार दिया था। इसके खिलाफ विरोध जताने के लिए गुजरात भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करने के दौरान अहमदाबाद में कांग्रेस के दफ्तर पर हमले और हुड़दंग किए।

    इस हमले को कायरतापूर्ण हिंसक कार्रवाई बताते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कायरतापूर्ण और हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और पुख्ता करता है।

    भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते: राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने आगे कहा,"हिंसा और नफरत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते। गुजरात की जनता उनके झूठ को स्पष्ट रूप से देख सकती है। वह भाजपा सरकार को निर्णायक सबक सिखाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आरएसएस-भाजपा के लोगों द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर कायराना एवं हिंसक हमला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।"

    सुप्रिया श्रीनेत ने भी कांग्रेस दफ्तर पर हुए हमले की निंदा की

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में जो कहा, भाजपा ने उसे सही साबित कर दिखाया कि वे सिर्फ हिंसा और नफरत की राजनीति करते हैं। गुजरात की जनता समय पर भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी।

    कांग्रेस की डिजिटल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने सत्तापक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सदन में भाजपा को गुजरात में हराने की चुनौती दी तो अगले ही दिन भाजपा और आरएसएस के कायरों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हिंसक नफरती ढोंगियों से हमारे विराट धर्म को खतरा है, यह हिंदू हो ही नहीं सकते। यह हमारे धर्म और उसके मूल को ही नहीं समझते।

    यह भी पढ़ें: कभी भाजपा की संकटमोचक थी ये पार्टी... लेकिन आज विपक्ष के वॉकआउट में हो गई शामिल