Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '50 खोखे, एकदम ओके', मंत्री संजय शिरसाट के वायरल वीडियो पर आदित्य ठाकरे का तंज; पूछा- कहां से आए इतने नोट?

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 08:59 PM (IST)

    महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। मंत्री संजय शिरसाट को आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ठाकरे ने एक वीडियो जारी कर शिरसाट पर 50 खोखे एकदम ओके का कटाक्ष किया और उनकी संपत्ति में वृद्धि पर सवाल उठाए। उन्होंने आयकर विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    मंत्री संजय शिरसाट के वायरल वीडियो पर आदित्य ठाकरे का कटाक्ष। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री संजय शिरसाट को पिछले दिनों आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि साल 2019 से 2024 के विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी संपत्ति में हुई बढ़ोतरी को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस नोटिस के ठीक एक दिन बाद शिवसेना (UBT) ने संजय राउत ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसके बाद सियासी गरमाहट देखने को मिली। अब इस वीडियो के आधार शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंत्री संजय शिरसाट पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

    जानिए क्या बोले आदित्य ठाकरे

    इस वीडियो के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है। इस बीच मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने मंत्री संजय शिरसाट पर निशाना साधा। आदित्य ठाकरे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 50 खोखे, एकदम ओके।

    आदित्य ठाकरे ने राज्य के मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि आज संजय शिरसाट बनियान और अंडरवियर में बैठे हैं। हम 'खोखे' (नकदी के डिब्बे) की बात करते हैं, '50 खोखे, एकदम ठीक', वीडियो में साफ दिख रहा है। सिर्फ बनियान और अंडरवियर में ये सारी हरकतें हो रही हैं, उनके पास पैसों से भरे बैग हैं, ये सारा पैसा कहां से आया? किसने दिया?

    इसके अलावा उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या कोई नोटों की इतनी गड्डियां यूं ही लेकर घूम सकता है? और एक दिन पहले आए आयकर नोटिस के बारे में, क्या आयकर विभाग कोई कार्रवाई करेगा? मुख्यमंत्री के आदेश पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं? ये अहम सवाल हैं जिनके जवाब जरूरी हैं।

    आयकर विभाग ने भेजा है मंत्री को नोटिस

    ठीक एक दिन पहले संजय शिरसाट ने 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों के बीच अपनी संपत्ति में भारी वृद्धि के बारे में आयकर नोटिस मिलने की पुष्टि की थी।

    बता दें कि औरंगाबाद (पश्चिम) से विधायक और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट से जुड़े शिरसाट ने पुष्टि की कि आयकर विभाग ने उन्हें पिछले पांच वर्षों में उनकी व्यक्तिगत संपत्ति में हुई वृद्धि के बारे में स्पष्टीकरण मांगने के लिए नोटिस जारी किया है।

    संजय शिरसाट ने कहा कि कुछ लोगों ने आयकर विभाग में मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुझे नोटिस जारी किया गया था। मुझे बुधवार को इसका जवाब देना था, लेकिन मैंने और समय मांगा। मैं उचित जवाब दूंगा। कुछ भी गलत नहीं हुआ है। (इनपुट-आईएएनएस के साथ)

    यह भी पढ़ें: Sanjay Shirsat: हाथ में सिगरेट, बगल में नोटों से भरा बैग... संजय राउत ने जारी किया महाराष्ट्र के मंत्री का वीडियो

    यह भी पढ़ें: Sanjay Gaikwad: कैंटीन कर्मचारी को पीटने वाले शिवसेना MLA की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    comedy show banner
    comedy show banner