Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election Result: 26 साल बाद भाजपा की होगी वापसी या AAP लगाएगी हैट्रिक? दोपहर तक तस्वीर होगी साफ

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 07:32 AM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी होंगे। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में वापसी का दावा किया है तो वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि 26 साल का सूखा इस बार खत्म हो जाएगा। सुबह आठ बजे से 19 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग शुरू होगी। सुबह साढ़े 10 बजे तक रूझान आने के अनुमान हैं। दोपहर तक तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी।

    Hero Image
    आज आएंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम। ( फाइल फोटो )

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के परिणाम आज जारी होंगे। 11 जिलों के 19 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। मगर कांग्रेस दोनों में से किसी भी दल का खेल बिगाड़ने की ताकत रखती है। अब देखना यह होगा कि भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में वापसी करती है या फिर आम आदमी पार्टी हैट्रिक लगाने में कामयाब होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। कांग्रेस और आप ने 70-70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया है। भाजपा कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ी। दो सीटों पर उसके सहयोगी जदयू और लोजपा (रामविलास) ने चुनाव लड़ा।
    • दिल्ली के 11 जिलों में कुल 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शाहदरा, मध्य दिल्ली, पूर्व, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर, पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व जिलों में मतगणना केंद्रों की संख्या दो-दो है। नई दिल्ली और उत्तर-पश्चिम जिलों में तीन-तीन मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
    • सुबह आठ बजे 19 मतगणना केंद्रों पर गिनती शुरू होगी। साढ़े 10 बजे तक रूझान आने लगेंगे। वहीं माना जा रहा है कि दोपहर एक बजे तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। पांच फरवरी को सभी सीटों पर एक साथ मतदान हुआ था।
    • अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलने का दावा किया गया है। मगर आप के साथ कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी। वहीं आप नेताओं को भी सत्ता में वापसी का भरोसा है। आप नेता गोपाल राय ने दावा किया है कि पार्टी 50 सीटें जीतेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि एग्जिट पोल जो भी कहें, उनकी पार्टी ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा है।
    • 2013 में आप ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार सिर्फ 49 दिन तक ही चल सकी। इसके बाद 2015 में 70 में 67 सीटों पर आप को प्रचंड जीत मिली। पांच साल बाद 2020 में भी आप का जलवा कायम रहा। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटों पर कब्जा जमाया। भाजपा को सिर्फ आठ सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।

    यह भी पढ़ें: 'हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार हुआ', भारतीय नागरिकों को हथकड़ी और बेड़ियों से जकड़ने पर ट्रंप के खिलाफ आक्रोश