Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठ रहे सवाल, पुतिन ने किम को बताया समझदार

    By Pratibha KumariEdited By:
    Updated: Sat, 13 Jan 2018 07:19 AM (IST)

    उत्‍तर कोरिया और अमेरिका के तनावपूर्ण संबंध के बीच रूस का अलग रुख सामने आया है, जिससे ट्रंप को मिर्ची लग सकती है।

    ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठ रहे सवाल, पुतिन ने किम को बताया समझदार

    मास्‍को, एजेंसी। उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच परमाणु हथियारों को लेकर जारी जुबानी जंग के बीच रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने इसका विजेता घोषित कर दिया है। अब एक तरफ जहां इस जंग को लेकर ट्रंप की मानसिक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुतिन ने किम की तारीफ करते हुए उन्‍हें समझदार और परिपक्‍व नेता बताकर आग में घी डालने का काम किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा- तानाशाह जीत गए यह राउंड

    रूसी पत्रकारों से बातचीत में पुतिन ने तारीफ करते हुए कहा, 'मेरे ख्‍याल से किम ने यह राउंड जीत लिया है।' पुतिन का इशारा उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की तरफ था। पुतिन ने कहा कि किम ने अपना रणनीतिक काम पूरा कर लिया है। उनके पास परमाणु मुखास्‍त्र और 13,000 किमी से अधिक दूरी तक की मारक क्षमता वाली मिसाइल है, जो व्‍यवहारिक रूप से दुनिया के किसी भी कोने तक अपनी पहुंच बना सकती है। अपने संभावित दुश्‍मन के क्षेत्र में कहीं भी निशाना बना सकती है।

    उत्‍तर कोरिया पर रूस का बदला रुख

    गौरतलब है कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र में उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ लगे अतंरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के पक्ष में वोट किया था। वहीं दूसरे देशों को भी यह कदम उठाने का आग्रह किया था। हालांकि अब रूस का इस पर अलग ही रुख देखने को मिला है। 

    पुतिन ने जमकर की तारीफ

    पुतिन ने किम की तारीफ लंबी कसीदें पढ़ीं। उन्‍होंने किम को एक समझदार और परिपक्‍व नेता बताया। उनके परमाणु र्काक्रम की तारीफ की। साथ ही कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने की कोशिशों के लिए सराहा। आपको बता दें कि उत्‍तर कोरिया के परमाणु परीक्षण को लेकर दक्षिण कोरिया के साथ वार्ता बंद हो गई थी। पिछले साल उत्‍तर कोरिया ने एक के बाद एक कई परमाणु परीक्षण कर अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया की नींदे भी उड़ा दी थीं। हालांकि अब फिर से उनके बीच स्थिति सामान्‍य होती नजर आ रही है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई है।

    किम-ट्रंप के बीच जुबानी जंग जारी

    उत्‍तर कोरिया के परमाणु परीक्षण को लेकर अमेरिका के साथ तनाव काफी बढ़ गया है। किम और ट्रंप के बीच आए दिन जुबानी जंग देखने को मिलती रहती है। किम कई मौकों पर अमेरिका पर परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं, वहीं ट्रंप भी इसके लिए उसे गंभीर परिणाम भुगतने को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। उत्‍तर कोरिया यह कहकर अमेरिका को डरा रहा है कि उसने उस पर हमला करने की परमाणु क्षमता विकसित कर ली है।

    रूस-अमेरिका के संबंध भी तनावपूर्ण

    रूस और अमेरिका के बीच भी मौजूदा समय में तनाव चल रहा है। यह तनाव अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में रूस की मिलीभगत के आरोपों को लेकर है, जिसकी जांच चल रही है। आरोप है कि रूस की सांठगांठ की वजह से ही ट्रंप को राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत मिली। उन्‍होंने आश्‍चर्यजनक रूप से निक्‍की हेली को हराकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति की गद्दी हासिल की थी।

    यह भी पढ़ें: रिश्तों में गर्माहटः अमेरिका बोला, चीन की जगह ले भारत