Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dubai में राहुल गांधी बोले, असहिष्णुता को बढ़ावा दे रही मोदी सरकार

Dubai के IMT University में छात्रों से बात करते हुए उन्होंने भारत के भविष्य को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Updated: Sat, 12 Jan 2019 08:59 PM (IST)
Hero Image
Dubai में राहुल गांधी बोले, असहिष्णुता को बढ़ावा दे रही मोदी सरकार

 दुबई, आइएएनएस/प्रेट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर असहिष्णुता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीयता के विचार को बचाना अगले आम चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होगा। शनिवार को आइएमटी विश्वविद्यालय में छात्रों से बात करते हुए उन्होंने भारत के भविष्य को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

राहुल ने कहा कि भारत को सरहदों में नहीं बांधा जा सकता। हम ऐसा भारत नहीं चाहते जिसमें पत्रकारों की हत्या की जा रही है। लोगों को अपनी कही हुई बातों के लिए पीटा जा रहा है। इस स्थिति को हम बदलना चाहते हैं। अगले लोकसभा चुनाव में हमारे लिए यह एक चुनौती होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि खेल को भारत में सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाना मुश्किल है, क्योंकि वहां तो भूख जैसी उससे बड़ी चुनौती मौजूद है। कृषि क्षेत्र में उन्होंने मौलिक बदलाव की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इस समय यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ नहीं है।

राहुल ने कहा कि हमारे यहां विश्व में सबसे ज्यादा जैव विविधता है। आने वाले 10-15 वर्षों में इसका असर चिकित्सा क्षेत्र पर दिखने लगेगा। प्रतिभा पलायन पिछली सदी का चलन था। इस सदी में लोगों को जहां मौका मिल रहा है, लोग जा रहे हैं। हर किसी को इस बात के लिए निश्चिंत रहना चाहिए कि भारत अब मौके उपलब्ध करा रहा है।