विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi New CM: राष्ट्रपति ने आतिशी को नियुक्त किया दिल्ली का मुख्यमंत्री, आज एलजी के राजनिवास में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Published: Sat, 21 Sep 2024 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2024 08:04 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आम आदमी पार्टी ...और पढ़ें

राष्ट्रपति ने आतिशी को नियुक्त किया दिल्ली का मुख्यमंत्री, केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार
राष्ट्रपति ने आतिशी को नियुक्त किया दिल्ली का मुख्यमंत्री, केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार

 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसी के साथ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। सभी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए 21 सितंबर को राजभवन बुलाया गया है।

ये लोग लेंगे शपथ

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी शनिवार शाम साढ़े चार बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। राजनिवास सूत्रों के मुताबिक, आतिशी के साथ पांच मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत भी शपथ लेंगे।

आतिशी सादे समारोह में शपथ लेंगी, जबकि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह हजारों लोगों की मौजूदगी में रामलीला मैदान में हुआ था।

नई कैबिनेट में मुकेश होंगे नया चेहरा

नई कैबिनेट में सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। अनुसूचित जाति के नेता को आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। अहलावत वर्तमान में पार्टी की राजस्थान इकाई के सह-प्रभारी हैं।