Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा चुनाव: 'नौकरियों में इंटरव्यू था सबसे बड़ा भ्रष्टाचार', मनोहर लाल बोले- BJP ने बिना खर्ची व बिना पर्ची के दी नौकरी

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 11:24 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत से जीत दर्ज कर प्रदेश में जीत की हैटट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से खुश होकर काफी लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। करनाल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के सरपंचों व पार्षदों ने उनसे मुलाकात कर बीजेपी में शामिल हुए।

    Hero Image
    हरियाणा चुनाव: 'नौकरियों में इंटरव्यू था सबसे बड़ा भ्रष्टाचार', बोले मनोहर लाल।

    जागरण संवाददाता, करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत से जीत दर्ज कर प्रदेश में जीत की हैटट्रिक लगाएगी। भाजपा की नीतियों से खुश होकर काफी लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में आस्था जता रहे हैं। क

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रनाल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के सरपंचों व पार्षदों ने उनसे मुलाकात की। मनाेहर लाल ने दावा किया कि इस दौरान 70 से 80 लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की। शुक्रवार को कर्ण कमल कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 70 से 80 लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की। सोनू ने साथियों संग पार्टी का दामन थामा।

    नौकरियों में इंटरव्यू था सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नौकरियों में इंटरव्यू सबसे बड़ा भ्रष्टाचार था, जिसे भाजपा ने समाप्त करके युवाओं को बिना खर्ची व बिना पर्ची के नौकरिया दी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2014 में नारा दिया था कि हरियाणा एक, हरियाणवी एक ताकि हरियाणा को आगे बढ़ाया जा सके। वह शुक्रवार को अग्रसेन भवन में भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण के पक्ष में आयोजित सभा में पहुंचे थे।