Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    संयुक्त राष्ट्र में फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की तारीफ, रूस यूक्रेन युद्ध पर दिए बयान का किया स्वागत

    By Amit SinghEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 04:45 AM (IST)

    यह युद्ध का समय नहीं है पीएम मोदी के इस कथन का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में इन दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वां सत्र चल रहा है। वहां फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी की तारीफ की है।

    Hero Image
    फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की तारीफ

    न्यूयॉर्क, एजेंसियां: ‘यह युद्ध का समय नहीं है’, पीएम मोदी के इस कथन का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में इन दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वां सत्र चल रहा है। वहां फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सही थे जब उन्होंने कहा कि समय युद्ध का नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करने का वक्त

    संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी के रूस यूक्रेन युद्ध पर दिए बयान का समर्थन करते हुए मैक्रों ने कहा कि, पश्चिमी देशों के खिलाफ खड़े होने का नहीं है। या पश्चिमी देशों का पूर्वी देशों का विरोध करने के लिए नहीं है। मैक्रों ने कहा कि यह वक्त सभी देशों के लिए एकजुट होने का है। ताकि हम हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें।

    जल्द युद्ध समाप्ती का दिया आश्वासन  

    संयुक्त राष्ट्र में मैक्रों का यह बयान पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बातचीत के संदर्भ में आया है। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान पुतिन से यह बात कही थी। पीएम मोदी को जवाब देते हुए, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा थी कि वो यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की स्थिति के बारे में जानकारी रखते हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा था कि यह सब जल्द खत्म हो जाएगा। पीएम मोदी के साथ वार्ता के दौरान पुतिन ने कहा था कि रूस और भारत के बीच खास तरीके के संबंध है। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के संबंध विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के प्रतीक हैं, जो दिन पर दिन बेहतर होते जा रहे हैं।