यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इतनी घिनौनी हरकत, महिला रेसलर को बुलाया और मुंह बंद कमरे में ले गया ये शख्स, सामने आई रुह कंपाने वाली सच्चाई
महिला खिलाड़ियों से यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे मामले लगातार आते रहते हैं। अब एक महिला ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं के साथ खराब व्यवहार और यौन शोषण जैसे मामले आए दिन आते हैं। खेल की दुनिया भी इससे अछूती नहीं है। साल 2024 की शुरुआत में भारत की कुछ महिला पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर इसी तरह के आरोप लगाए थे जिससे पूरा भारत दहल गया था। अब एक महिला खिलाड़ी ने अपने खेल की ऐसी घिनौनी सच्चाई बयां की है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाए। ये महिला खिलाड़ी है डब्ल्यूडब्ल्यूई की रेसलर सरया।
इस महिला खिलाड़ी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के अंदर की हकीकत की पोल खोलकर रख दी है। सरया ने आपबीती बताते हुए एक अधिकारी द्वारा उनके साथ की गई बदतमीजी की बात कही है। सरया के खुलासे के बाद एक बार फिर महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Goldberg Net Worth: रेसलिंग की दुनिया को अलविदा कहने वाले गोल्ड बर्ग हैं अरबों के मालिक, खजाने में लग्जरी गाड़ियां
बदलाव की है जरूरत
महिला रेसलर सरया हाल ही में रूल ब्रेकर्स नाम के पॉडकास्ट पर थीं और यहां उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई की अंदर की काली सच्चाई बयां करके रख दी। उन्होंने अपने साथ हुई हरकत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मैं दर्शकों को देखने गई थी। वहां पाइप से आप दर्शकों को देख सकते है। उसी से मैं अपने फैंस को देख रही थी। तभी एक आधिकारी आया और उसने मेरा मुंह बंद कर दिया। इसके बाद वह मुझे एक अंधेरे कमरे में ले गया।"
बताया था मजाक
सरया ने कहा कि वह बहुत बुरी तरह से डर गई थीं। उन्होंने कहा कि ये शख्स बहुत बड़ा आधिकारी था और अंधेरे में जाने के कुछ देर बाद उन्होंने अपना चेहरा दिखाया। सराय को इस अधिकारी ने कहा कि वह उनसे मजाक कर रहे था। ये बात सुनकर वह काफी गुस्सा हो गईं। उन्होंने कहा, "ये मजाक नहीं है।"
