Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wimbledon 2024 final: जोकोविक लेंगे बदला या कायम रहेगा कार्लोस का 'राज', पुरुष सिंगल्स फाइनल में आज नोवाक के सामने होंगे अलकराज

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 12:07 AM (IST)

    विंबलडन में रविवार को जब पुरुष सिंगल्स का फाइनल खेला जाएगा तो एक तरफ स्पेन के कार्लोस अलकराज होंगे तो दूसरी तरफ सर्बिया के 37 वर्षीय नोवाक जोकोविक। 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविक अगर इस बार ट्रॉफी जीत लेते हैं तो वह विंबलडन इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं भविष्य का बड़ा सितारा माने जा रहे अलकराज अपना दूसरा विंबलडन खिताब जीतने उतरेंगे।

    Hero Image
    फाइनल में कार्लोस अलकराज की टक्‍कर नोवाक जोकोविक से। इमेज- सोशल मीडिया

     नई दिल्ली, जेएनएन : विंबलडन में रविवार को जब पुरुष सिंगल्स का फाइनल खेला जाएगा तो एक तरफ स्पेन के 21 वर्षीय कार्लोस अलकराज होंगे, तो दूसरी तरफ सर्बिया के 37 वर्षीय नोवाक जोकोविक। इन्हीं दोनों खिलाडि़यों के बीच वर्ष 2023 का विंबलडन फाइनल खेला गया था और उसमें बाजी अलकराज के नाम रही थी। इस बार जहां जोकोविक की नजरें ऑल इंग्लैंड क्लब पर अपना आठवां खिताब जीतकर महान रोजर फेडरर की बराबरी करने पर तो होंगी ही साथ ही वह पिछले साल फाइनल में मिली हार का भी हिसाब चुकता करना चाहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविक अगर इस बार ट्रॉफी जीत लेते हैं तो वह विंबलडन इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं भविष्य का बड़ा सितारा माने जा रहे अलकराज अपना दूसरा विंबलडन खिताब जीतने उतरेंगे। इसके साथ ही उनकी नजरें भी महान बोरिस बेकर और ब्योन बोर्ग की बराबरी करने पर होंगी, जिन्होंने ओपन युग (1968 के बाद) में 22 वर्ष का होने से पहले दो बार आल इंग्लैंड क्लब पर एक से ज्यादा बार खिताब जीता था।

    नोवाक जोकोविक (सर्बिया)

    आयु : 37 वर्ष

    विश्व रैंकिंग : 2

    ग्रैंडस्लैम खिताब : 24

    करियर खिताब : 98

    ग्रैंड स्लैम खिताब

    ऑस्ट्रेलियन ओपन : 10 (2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023)

    फ्रेंच ओपन : 3 (2016, 2021, 2023)

    विंबलडन : 7 (2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022)

    यूएस ओपन : 4 (2011, 2015, 2018, 2023)

    ये भी पढ़ें: Wimbledon 2024: लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में पहुंचे अलकराज, गत चैंपियन ने सेमीफाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को किया पराजित  

    कार्लोस अलकराज (स्पेन)

    आयु : 21 वर्ष

    विश्व रैंकिंग : 3

    ग्रैंड स्लैम खिताब : 3

    करियर खिताब : 14

    ग्रैंड स्लैम खिताब

    फ्रेंच ओपन : 1 (2024)विंबडलन : 1 (2023)

    यूएस ओपन : 1 (2022)

    ये भी पढ़ें: Wimbledon 2024: बारबोरा क्रेजिसिकोवा बनीं विंबलडन की नई चैंपियन, सांसें थमा देने वाले मुकाबले में जैस्मीन पाओलिनी को दी मात