विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुक्केबाज मुरलीकांत पेटकर 1965 के भारत-पाक युद्ध में हुए पैरालाइज्‍ड, फिर शुरू की तैराकी और भारत को पैरालंपिक में दिलाया पहला गोल्‍ड

Published: Sat, 17 Aug 2024 04:05 PM (IST)

पेरिस पैरालंपिक 2024 की 28 अगस्‍त से शुरुआत होगी। 8 सितंबर तक चलने वाले इन खेलों में भारत के 84 ...और पढ़ें

मुरलीकांत पेटकर ने जीता था पहला मेडल।
मुरलीकांत पेटकर ने जीता था पहला मेडल।

HighLights

  1. 1972 के हीडलबर्ग गेम्‍स में भारत को मिला था पहला मेडल
  2. तैराकी में मेंस 50 मीटर फ्रीस्टाइल 3 स्पर्धा में पेटकर ने जीता सोना
  3. भारत-पाक युद्ध में मुरलीकांत पेटकर को लगीं कई गोलियां

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 की 28 अगस्‍त से शुरुआत होगी। 8 सितंबर तक चलने वाले इन खेलों में भारत के 84 एथलीट हिस्‍सा ले रहे हैं। पैरालंपिक खेलों की शुरुआत 1960 में हुई थी।

भारत को अपना पहला मेडल 1972 के हीडलबर्ग गेम्‍स में मिला। 1965 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध के हीरो मुरलीकांत पेटकर ने भारत को पैरालंपिक में पहला मेडल दिलाया था। 1972 के हीडलबर्ग गेम्‍स में तैराकी में मेंस 50 मीटर फ्रीस्टाइल 3 स्पर्धा में उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल जीता था।

गोली लगने से पैरालाइज्‍ड हुए

  • भारतीय सेना में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर (EME) के जवान मुरलीकांत पेटकर पहले एक मुक्केबाज थे।
  • हालांकि, 1965 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में गोली लगने से वह पैरालाइज्‍ड हो गए थे।
  • एक गोली उनकी रीढ़ की हड्डी में लगी थी, जो आज भी नहीं निकली है।

18 महीने तक कोमा में रहे

मुरलीकांत पेटकर ने BBC को बताया था, "मुझे कई गोलियां लगी थीं। गोली लगने के बाद मैं चट्टान से गिर गया था। जब मैं गिरा तो पीछे से आ रहा आर्मी का टैंकर मेरी ऊपर से निकल गया। काफी समय तक मेरा इलाज चलता रहा। मैं 18 महीने तक कोमा में रहा। बाद में मुझे पता चला कि मैं कमर के नीचे से पैरालाइज हो गया।"

ये भी पढ़ें:  Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक के लिए सभी भारतीय एथलीटों के नाम घोषित, एक क्लिक में पढ़ें पूरी लिस्ट

डॉक्‍टरों ने दी तैराकी की सलाह

  • इसके बाद डॉक्‍टरों की सलाह पर उन्‍होंने तैराकी शुरू की और देश को पैरालंपिक में पहला मेडल दिलाया।
  • मुरलीकांत पेटकर को 2018 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • 1 नवंबर 1944 के महाराष्ट्र में जन्मे मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर फिल्‍म भी बन चुकी है।
  • इस फिल्‍म का नाम 'चंदू चैंपियन' है। इसके निर्देशक कबीर हैं। साथ ही मुरलीकांत पेटकर का किरदार कार्तिक आर्यन ने निभाया।

ये भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक में भारत ने अब तक जीते 31 मेडल, टोक्‍यो में रचा था इतिहास; यहां देखें पूरी लिस्‍ट