विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Para Games 2026: कौन हैं गोल्ड मेडल जीतने वाली मोना अग्रवाल? एथलेटिक्स और वॉलीबॉल में भी दिखा चुकी हैं कमाल

Published: Mon, 19 Oct 2026 12:40 PM (IST)

मोना अग्रवाल ने आइची-नागोया पैरा एशियन गेम्स-2026 में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में भारत को स्वर्ण पदक ...और पढ़ें

मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल

मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियन गेम्स-2026 में मोना अग्रवाल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में यह मेडल जीता। उनको भारत की ही अवनि लेखरा टक्कर दे रही थीं जो सिल्वर जीतने में सफल रहीं। मोना सिर्फ निशानेबाज नहीं है बल्कि वह एथलेटिक्स और वॉलीबॉल में भी कमाल दिखा चुकी हैं।

राजस्थान के सीकर में पैदा हुईं मोना को नौ साल की उम्र में पोलियो हो गया था। ऐसे में उनके जीवन में परेशानियां कम नहीं थीं, लेकिन उन्होंने अपने आप को आगे बढ़ाने पर ध्यान लगाया और खेलों में किस्मत आजमाई। उनकी मेहनत रंग लाई और वह एशियन गेम्स में मेडल जीतने में सफल रहीं।

दूसरे खेलों में भी दिखाया दम

उन्होंने दिसंबर-2021 में प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी में हाथ आजमाने शुरू किए थे। मोना निशानेबाजी के अलावा पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-पावरलिफ्टिंग और सिटिंग वॉलीबॉल भी खेल चुकी हैं। वह नेशनल सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान को 2019 में गोल्ड भी दिला चुकी हैं।

निशानेबाजी में उन्हें साल 2023 से पहचान मिली जब उन्होंने वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2024 में नई दिल्ली में हुए वर्ल्ड कप में तो उन्होंने एशियन रिकॉर्ड के साथ एक और गोल्ड अपने नाम किया था। पेरिस पैरालंपिक में वह स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही थीं।

दो बच्चों की हैं मां

मोना दो बच्चों की मां हैं और ऐसे में उनके लिए खेलों में सक्रिय रहना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। हालांकि, उन्होंने कभी भी इसे अपने करियर के आड़े नहीं आने दिया और हर बड़े टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026 Live: निशानेबाजों ने भारत को दिलाए दो मेडल, मोना ने जीता गोल्ड तो अवनि को मिला सिल्वर 

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: पैरा निशानेबाजी में भारत को मिली दोहरी सफलता, मोना ने जीता सोना तो अवनि को मिला सिल्वर