Asian Para Games 2026 Live: भारत को मिला तीसरा मेडल, जूडो में कपिल परमार ने जीता ब्रॉन्ज
Asian Para Games Live: जापान में आज से एशियाई पैरा खेलों की शुरुआत हो रही है और भारत की नजरें इन खेलों में ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की होंगी।
-1792388957887_m.webp)
शीतल देवी ने बनाया रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में दमदार खेल दिखाने के बाद भारत की नजरें पैरा एशियाई खेलों में भी अपना झंडा बुलंद करने की होगी। आइची-नागोया में आज से एशियन पैरा गेम्स 2026 की शुरुआत हो रही है। इन खेलों में खिलाड़ी पैरा आर्चरी, पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, बोकिया, पैरा साइकिलिंग, ब्लाइंड फुटबॉल, पैरा जूडो, पैरा पावरलिफ्टिंग, शूटिंग पैरा स्पोर्ट, पैरा स्विमिंग और पैरा टेबल टेनिस में हिस्सा लेंगे। अवनि लेखरा, निषाद कुमार, शीतल देवी, प्रमोद भगत, कृष्णा नागर, सुहास यतिराज, नितेश कुमार और मानसी जोशी जैसे प्रमुख भारतीय पैरा एथलीट इस दौरान एक्शन में नजर आएंगे।
