विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISSF World Championship: विवान कपूर ने सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास, 2028 ओलिंपिक का कोटा किया हासिल

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:11 PM (IST)

24 साल के निशानेबाज विवान कपूर ने आईएसएसएफ विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत इतिहास रच दिया। इसी के ...और पढ़ें

विवान कपूर ने जीता सिल्वर

विवान कपूर ने जीता सिल्वर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, दोहा। भारत के विवान कपूर गुरुवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुष ट्रैप स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करने से बेहद करीब से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि इस उपलब्धि से उन्होंने 2028 लास एंजिलिस ओलिंपिक के लिए भारत का एक कोटा भी पक्का कर दिया।

जयपुर के 24 वर्षीय निशानेबाज विवान शानदार फार्म में थे और ऐसा लग रहा था कि वह पुरुष ट्रैप में विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

उनसे पहले मानवजीत सिंह संधू ने 2006 में क्रोएशिया के जगरेब में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि शूटऑफ में विवान एक क्ले बर्ड पर निशाना लगाने से चूक गए और कुवैत के अब्दुलरहमान अलफैहान ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

शूटऑफ में हुआ फैसला

निर्धारित मुकाबले में दोनों निशानेबाजों ने 30 में से 29 अंक हासिल किए थे जिसके बाद विजेता का फैसला शूटऑफ से हुआ। इस रजत पदक के साथ विवान अत्यंत प्रतिस्पर्धी पुरुष ट्रैप स्पर्धा में विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए।

उनसे पहले दिग्गज निशानेबाज कर्णी सिंह (रजत), मानवजीत सिंह संधू और जोरावर सिंह संधू यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विवान लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय निशानेबाज भी बन गए।

उनसे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जयपाल मालवीय और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीतने वाले नीरज कुमार भारत के लिए ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ईशा और मनु ने भारत को 25 मीटर पिस्टल में दिलाया स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत शूटिंग के फाइनल में भी जगह की पक्की

यह भी पढ़ें- ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम ने लगाया 'सोने' पर निशाना, रवींद्र ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।