विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम ने लगाया 'सोने' पर निशाना, रवींद्र ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:47 PM (IST)

दोहा में चल रही आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता ...और पढ़ें

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 कतर के दोहा में खेली जा रही है। टीम इंडिया ने इवेंट में कमाल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम की त्रिमूर्ति रवींद्र सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह ने कमाल किया और गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा मेंस 50 मीटर पिस्टल में भारत ने सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया है।

बता दें कि ये एक नॉन-ओलंपिक इवेंट था, जिसमें भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारतीय शूटर्स लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में जापान के नागोया-आइची में खेले गए एशियन गेम्स 2026 में भी शूटिंग में भारत ने 15 मेडल जीते थे, जिसमें से तीन स्वर्ण पदक शामिल थे। अब आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भारतीय शूटरों ने कमाल किया है और सोने पर कब्जा जमाया है।

भारत ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय टीम के लिए रवींद्र, सौरभ और अमनप्रीत ने शानदार कार्य किया। भारत ने 1659-24x के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 1648-26x स्कोर के साथ चीन दूसरे नंबर पर रहा और उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा साउथ कोरिया ने पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 1643-26x स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

रवींद्र सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

व्यक्तिगत कैटेगरी में भारत के लिए रवींद्र सिंह ने 50 मीटर रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने 559 के स्कोर के साथ रवींद्र ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में रूस के एंटोन एरिस्टारखोव को स्वर्ण पदक मिला। उन्होंने 561 स्कोर किया और भारत के रवींद्र को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा रोमानिया के लुका जोल्डिया ने भी पोडियम पर स्थान पक्का किया। उन्होंने 558 स्कोर किया और इसी के साथ उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।

10 मीटर एयर राइफल में भारत का खराब प्रदर्शन

भारत के राकेश माने, हिमांशु ढिल्लो और पार्थ मखीजा एयर राइफल के टीम इवेंट में फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। भारतीय टीम 10 मीटर एयर राइफल में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। यही नहीं भारत व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत इवेंट में भी फाइनल में जगह नहीं बना सके। फिलहाल टीम इंडिया एक गोल्ड और सिल्वर मेडल के साथ तालिका में टॉप पर है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारतीय शूटर्स का जलवा कायम; ऐश्वर्य, नीरज और रुद्राक्ष की तिकड़ी ने दिलाया रजत

यह भी पढ़ें- ISSF World Cup में गोल्ड मेडल जीतने वाली ईशा और नीरू को मिला बड़ा सम्मान, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।